लौकी का रायता बनाने की रेसिपी, दिला देगा शाही थाली की याद

खाने के साथ दही और रायता कई लोगों को पसंद होता है।

Update: 2021-08-06 12:33 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| खाने के साथ दही और रायता कई लोगों को पसंद होता है। त्योहारों पर खासकर रायता बनाया जाता है। पूड़ी, कचौड़ी या पुलाव के साथ रायता हो तो खाने का स्वाद डबल हो जाता है। रायता लोग कई तरह से बनाते हैं। कच्ची लौकी का भी रायता बनता है। यहां आप सीख सकते हैं घी में फ्राई लौकी का टेस्टी रायता। लौकी का फ्राई रायता बनाने का अडिशनल बेनिफिट ये होता है कि आप इसमें लौकी डालकर भी रख दें तो ये पानी नहीं छोड़ती। देसी घी के तड़के की वजह से स्वाद भी गजब आता है।

सामग्री

ऐसे बनाएं

रायता बनाने के लिए फ्रेश दही लें। फ्रेश दही से रायता बढ़िया बनता है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले लौकी छील कर कद्दूकस लें। अब इसका पानी निचोड़ लें। पानी को फेंके नहीं इसे दही में मिला लें। अब एक पैन में घी लें। इसमें राई डालें और घिसी हुई लौकी डाल दें। लौकी को कुछ देर फ्राई करें। जब लगे कि फ्राई हो गई है तो गैस बंद कर लें। अब दही को अच्छी तरह फेंट लें। इसको ज्यादा पतला ना करें। दही में सफेद नमक, काला नमक, पिसा भुना जीरा, पिसी राई, काली मिर्च और थोड़ी सी लाल मिर्च (ऐच्छिक) मिलाएं। इसमें फ्राई की हुई लौकी डाल दें। आप चाहें तो थोड़ा सा घी गरम करके उसमें बहुत थोड़ी हींग और जारी डालकर दही में भी तड़का दे सकते हैं।

Tags:    

Similar News