recipe: छोले से बनाएं टेस्टी रेसिपीज

Update: 2024-09-06 03:31 GMT
recipe: आज हम आपको छोले से बनी दो ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं जिन्हें आप दिवाली के दिन बना सकती हैं और वह सभी को पसंद आएगी। आइए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।
छोले का पराठा
पराठों की कई वैरायटी होती हैं, कोई आलू का पराठा बनता है तो कोई पनीर का, कोई गोभी का पराठा बनता है तो कोई प्याज का। आज हम आपको बताने वाले हैं छोले के पराठे की रेसिपी। बनाने में बहुत ही आसान और खाने में भी टेस्टी है यह पराठा। तो आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है ये छोले का पराठा।
सामग्री
छोले- 2 कटोरी(उबले हुए)
टमाटर - 1 बारीक कटा
प्याज- 1 बारीक कटा
नींबू- आधा
नमक- स्वादानुसार
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी
हल्दी- जरूरत अनुसार
धनिया- जरूरत अनुसार
तेल- जरूरत अनुसार
आटा- 2 कटोरी
पानी जरूरत अनुसार
जीरा- 1 चम्मच
विधि
सबसे पहले एक परात लें और उसमें आटा और जीरा डालकर गूंथ लें।पानी की मात्रा का ध्यान रखें।
अब एक बाउल में छोले, नमक और बाकी मिर्च-मसाला और नींबू निचोड़कर डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर के मैश कर लें।
अब तवा गैस पर गर्म होने को रख दें आटे की लोई बना लें।
लोई को बेल लें और उसके अंदर छोले भर दें।
अब इसे अच्छे से बेल लें और तवे पर पका लें। साथ साथ तेल भी डालते रहें।
देखिए कितना आसान है छोले के पराठे बनाना।(पुदीना पराठा की रेसिपी)
अब आप कितने लोगों के लिए पराठे बनाना चाहती हैं बना लें।
पराठों को दही, अचार या चटनी के साथ परोसें।
Tags:    

Similar News

-->