Recipe: घर में जरूर ट्राई करें सवादिष्ट तरबूज पिज्जा

Update: 2024-07-27 18:24 GMT
Recipe रेसिपी: गर्मियों के मौसम में हमेशा कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग खाने का मन होता है। इस दौरान सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है तरबूज क्योंकि तरबूज से ज्यादा रिफ्रेशिंग भला क्या हो सकता है। ठंडा–ठंडा तरबूज खाने को मिल जाए तो पूरा दिमाग तरोताजा महसूस करना लगता है। आज हम आपको तरबूज से बनने वाली एक अतरंगी सी रेसिपी बताने वाले हैं। जी हां, आज हम आपको तरबूज से पिज्जा बनाने की विधि बताएंगे। यह बनाने में तो काफी आसान है ही साथ में बहुत ज्यादा हेल्दी भी है। इसका स्वाद ऐसा है कि बच्चे हो या बूढ़े सभी इसका जमकर लुफ्त उठाने वाले हैं। तो चलिए इन गर्मियों में जमकर इस तरबूज पिज्जा का आनंद लिया जाए।
Refreshing Pizza बनाने के लिए चाहिए होगा ये सामान
तरबूज पिज्जा दरअसल फलों से ही बनता है। इसके लिए कोई मैदा या सॉस की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ फलों से बनने के चलते ही यह काफी ज्यादा हेल्दी और टेस्टी भी होता है। इसे बनाने के लिए वैसे तो आप अपने घर में मौजूद कोई भी फल ले सकते हैं लेकिन यहां हम आपको कुछ फलों के बारे में बताएंगे तो इस पिज्जा को और ज्यादा स्वादिष्ट बना देते हैं। आपको चाहिए होंगे :
एक तरबूज
कुछ हरे और काले अंगूर
एक केला
एक संतरा
एक कीवी
कुछ पुदीना के पत्ते
आधा कप दही
शहद
नमक
बनाने की विधि है बेहद आसान
-सबसे पहले तरबूज को धो लें। चाकू की मदद से उसे गोल साइज में कट करें। ठीक वैसे ही जैसे पिज्जा का बेस होता है। इस गोल साइज की मोटाई लगभग एक इंच होनी चाहिए। अब एकदम पिज्जा की तरह इसमें से कुछ स्लाइस बना लें। इसमें लगभग 6 पीस बनकर तैयार हो जाएंगे।
-अब अपनी हर पिज्जा स्लाइस पर दही लगा दें। दही को अच्छे से पूरी 
Slices 
पर फैलाएं। अब आपके पास जो भी फल हैं उन्हें छोटा–छोटा काटकर टॉपिंग तैयार कर लें। अब दही के ऊपर इसी फलों की टॉपिंग को सजा लें।
-पिज्जा के इन सभी टुकड़ों पर आप थोड़ा सा नमक छिड़कें। उसपर आप अपने स्वाद के हिसाब से थोड़ा बहुत शहद भी डाल सकते हैं। ऊपर से पुदीने की पत्तियां डालकर ठंडा–ठंडा सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->