हाई हील्स पहनकर गिरते-गिरते बचीं Rakhi Sawant, इन टिप्स को अपनाए नहीं होंगे ऊप्स मोमेंट का शिकार जानिए

राखी सावंत पापाराजी को पोज दे रही थीं तभी उनका बैलेंस बिगड़ गया

Update: 2022-06-04 14:59 GMT


IIFA अवॉर्ड्स में पहुंची राखी सावंत ग्रीन कार्पेट पर गिरते-गिरते बच गईं। राखी सावंत पापाराजी को पोज दे रही थीं तभी उनका बैलेंस बिगड़ गया। ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचने के लिए अपनाएं टिप्स

हाई हील्स पहनकर गिरते-गिरते बचीं Rakhi Sawant, इन टिप्स को अपनाकर नहीं होंगे ऊप्स मोमेंट का शिकार

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने IIFA अवॉर्ड्स में शिरकत की, जहां पर वह ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई। दरअसर राखी ग्रीन कार्पेट पर गिरते-गिरते बच गईं। खैरियत इस बात की रही कि राखी को उनके बॉयफ्रेंड आदिल ने तुरंत पकड़ लिया और वह गिरने से बच गईं। ऐसा तब हुआ जब राखी पापाराजी को पोज दे रही थीं और अचानक से उनका बैलेंस बिगड़ गया और हाई हील्स पहने हुए राखी अपना बैलेंस खो बैठीं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी का पैर भी मुड़ गया। वीडियो को पापाराजी वायरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

हाई हील्स पहननेन पर अक्सर एक्ट्रेसेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं। अगर आप हील्स पहनती हैं और आपका पैर भी बार मूड़ जाता है तो यहां हम बता रहे हैं हाई हील्स पहनने के कुछ तरीकों के बारे में।

हाई हील्स पहनने के लिए अपनाएं ये टिप्स

टिप 1- हील्स में कम्फर्टेबल दिखने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने पूरे पैर को एक ही बार में नीचे कर लें जैसे कि आप फ्लैट पहन रहे हों। हील्स पहनते समय पहले अपनी एड़ी को नीचे रखें, उसके बाद अपने पैर के अंगूठे को। यह आपके चलने को और ज्यादा नैचुरल बना देगा।

टिप 2- हाई हील्स में जल्दी चलने की कोशिश करना अक्सर अजीब लगता है। ऐसे में छोटे कदम संतुलन बनाएं रखने में सही हैं। हाई हील्स में धीरे-धीरे चलने से आत्मविश्वास रहता है और साथ ही आप गिरने से बच सकते हैं।

टिप 3- अगर आपको चलते-चलते ऐसा फील होता है कि आप स्लिप होने वाले हैं तो आप अपने अंगुठे को हील्स की अंदर की तरफ से प्रेस करें, ऐसा करने से आप बैलेंस को दोबारा बना सकते हैं।

टिप 4- अगर आपने पेंसिल हील्स को पहने हुए हैं तो अपने ध्यान में रखते हुए एक स्ट्रेट लाइन में चलें। चलते समय अपने गोल प्वाइंट की तरफ देखें और फिर ग्रेस्फुली वॉक करें।

कैसे चुनें सही हील्स

1) सही साइज की हील्स न पहनना

लड़कियां अक्सर इस गलती को करती हैं, कि वह अपने पैरों के सही साइज की हील्स नहीं खरीदती। जब आप हील्स खरीद रहे हों, तो चौड़ाई के लिए और लंबाई के लिए भी अपने पैरों को मापें। तब ही जूतों को खरीदें। अगर आप छोटे या फिर बड़े साइज के जूतों को खरीदते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है, या फिर पैर मुड़ने का खतरा भी हो सकता है।

2) पेंसिल हील्स से बचें

अगर आप कुछ लोंग ड्रेस या फिर पैंट पहन रही हैं तो आपको पेंसिल हील्स से बचना चाहिए। आप चाहें तो इस तरह की आउटफिट के साथ प्लैटफॉर्म हील्स या फिर स्टीलिटो खरीद सकती हैं। ये ज्यादा कम्फर्टेबल होती हैं।

3) ज्यादा कवरेज वाले जूते पहनें

आपके पैर के टॉप पर जितना कवरेज होगा, उतना ही बेहतर होगा। कभी-कभी हाई हील्स वास्तव में कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें आप पूरे दिन पहन सकते हैं और वे आपके पैरों को उतना परेशान नहीं करते हैं। गर्मियों में, आप कुछ ऐसी हील्स को अपनाएं जो ज्यादा पैर को कवर करती हो

Tags:    

Similar News

-->