राजगिरा का गुड़ लगता है बहुत स्वादिष्ट, जानें रेसिपी

राजगिरा का गुड़

Update: 2023-08-04 09:29 GMT
सावन के महीने में आज यानी 24 जुलाई को तीसरा सोमवार है। इस दिन महिलाएं शिव की अराधना करती हैं और व्रत भी रखती है। व्रत के दौरान क्या खाएं क्या नहीं इस चक्कर में कंफ्यूजन होता रहता है।
दांत दर्द को दूर करने के लिए करें ये उपाय
वहीं इस तपती गर्मी और उमस में अगर खाने का ख्याल ना रखा जाए तो व्रती कई बार लो एनर्जी महसूस करने लगते हैं। व्रत के दौरान आप एनर्जेटिक बने रहना चाहते हैं तो आप राजगिरा का शीरा बना सकते हैं। इस स्वाद लाजवाब होता है, यही वजह है कि जिनका व्रत नहीं होता वह भी इस खाना पसंद करते हैं।
कैसे बनाएं
शीरा बनाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छे से उबाल लें और एक कढ़ाई में घी गर्म करें। घी गर्म होने के बाद इसमें राजगिरा का आटा डालें और इसे अच्छे से सेक लें। इस आटे को सेकने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। बस 7 से 10 मिनट के अंदर ही इसमें से भीनी खुशबू आने लगेगी। ध्यान रखें की आंच को घीमा रखना है। अब इसमें उबला दूध डालें। इसे डालते समय अच्छे से चलाते रहें। 4 से 5 मिनट के बाद इसमें शक्कर मिलाएं। अब इसे घुलने दें। फिर इसमें किशमिश, सूखे मेवा और इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। शीरा तैयार है।
राजगिरा का शीरा बनाने के लिए आपको चाहिए
राजगीरा आटा
घी
शक्कर
दूध
किशमिश
सूखे मेवा
किशमिश
Tags:    

Similar News

-->