NHAI रायपुर में आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला पदभार

छग़

Update: 2026-05-06 19:05 GMT
Raipur रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में आर. वेंकटेश्वरलु ने नए क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालने के साथ ही छत्तीसगढ़ में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के संचालन में नई जिम्मेदारी तय हो गई है।
आर. वेंकटेश्वरलु इससे पहले ओडिशा के कोरापुट में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने कई सड़क परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई। रायपुर में नियुक्ति के बाद अब वे छत्तीसगढ़ क्षेत्र की सभी NHAI परियोजनाओं की निगरानी करेंगे। इस मौके पर निवर्तमान क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार लाल को कार्यमुक्त किया गया। उनका स्थानांतरण भुवनेश्वर क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में हुआ है।
पदभार ग्रहण करने के बाद आर. वेंकटेश्वरलु ने कहा कि उनकी प्राथमिकता छत्तीसगढ़ में चल रही सभी परियोजनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि सड़क परियोजनाओं को तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरा करना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाने की अपील की। इस बदलाव के साथ NHAI रायपुर क्षेत्र में परियोजनाओं के कार्यान्वयन और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tags:    

Similar News