Prepare spicy झटपट भी तैयार करें लोकाट की चटनी

Update: 2024-07-05 15:18 GMT
LIFESTYLE लाइफस्टाइल  भारतीय घरों का खाना बिना चटनी और अचार के कभी भी पूरा नही होता है। eatचाहे जैसा भी हो, चटनी जरूर होना चाहिए। कभी- कभी तो सब्जी बिना पसंद की बनी हो, तो भी चटनी उस सब्जी में जान डाल देती है। ऐसे में लोग अक्सर धनिया-पुदीना की चटनी, लहसुन की चटनी, नारियल की चटनी ये सभी चटनियां आप लोगों ने खूब खाई होंगी। लेकिन क्या आपने कभी लोकाट की चटनी का ट्राई की है। यह एक तरह का फल है। इस फल का अपना कोई टेस्ट नही होता है। इसकी चटनी बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। इसलिए आज हम लोकाट की चटनी की रेसिपी लेकर आए है। इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते है, तो चलिए जानते है, चटनी बनाने के बारे में।
लोकाट चटनी रेसिपी
सामग्री
200 ग्राम लोकाट
100 ग्राम धनिया
1 चम्मच चीनी
2 बारीक कटा हुआ प्याज
7- 8 लहसुन की कलियां
आधा कप पुदीना की पत्तियां
5- 6 हरी मिर्च
आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच चाट मसाला
चटनी बनाने का तरीका लोकाट की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सबसे पहले लोकाट को by peeling इसके बीज को अलग कर लें।इसके बाद प्याज को छिलकर चाकू की मदद से बारीक काट लें।फिर इन सभी चीजों को मिक्सर में डाल लें।अब इसमें नमक और चीनी डालकर पीस लें।अगर चटनी ज्यादा गाढ़ी लग रही हों, तो इसमें थोड़ा- सा पानी डालकर पीस लें।अब इस मिश्रण में चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर एक ओर पीस लें।तैयार है लोकाट की चटपटी चटनी। आप इसे रोटी, परांठा या फिर दाल चावल के साथ सर्व करें।आप चाहे तो इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में भी रख सकते है।लोकाट की चटनी बनाने के टिप्सलोकाट की चटनी बनाने के लिए इसके छिलकर और बीज निकालकर ही इसे मिक्सी में पीसें। ऐसा इसलिए क्योंकि छिलके और बीज से चटनी कड़वी हो सकती है।इस चटनी में नींबू के रस का इस्तेमाल ना करें। इससे चटनी आप ज्यादा दिव तक स्टोर नही कर सकते है।लोकाट की चटनी को 1 हफ्ते से ज्यादा स्टोर नही करना चाहिए। ज्यादा समय तक रखने से चटनी का टेस्ट खराब हो सकता है।चटनी बनाते समय फ्रेश लोकाट का ही इस्तेमाल करें। इससे चटनी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है।
Tags:    

Similar News

-->