प्रदूषण ने बढ़ा दी आंखों की समस्याएं, राहत पाने के लिए आजमाएं ये उपाय

दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ने के कारण यहां के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण आंखों में जलन और खुजली आदि की समस्याएं बढ़ रही हैं।

Update: 2022-11-05 06:00 GMT

दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ने के कारण यहां के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण आंखों में जलन और खुजली आदि की समस्याएं बढ़ रही हैं। बेहतर है कि आप प्रदूषण से बचने के लिए घर से बाहर कम से कम निकलने की कोशिश करें। अगर आप बाहर निकलते भी हैं, तो इन उपायों को आजमा कर आंखों की जलन से छुटकारा पा सकते हैं।

जलन या खुजली से राहत पाने के लिए आंखों को ठंडे पानी से धोएं। इसे सूखाने के लिए साफ मुलायम तौलियों का इस्तेमाल करें। आप गंदे हाथों से आंखों को कभी न टच करें, इससे आंखों में इंफेक्शन हो सकता है।

आंखों पर आइस क्यूब इस्तेमाल करने से भी जलन की समस्या में राहत मिल सकता है। कॉटन के कपड़े में आइस क्यूब को रख लें, अब इससे आंखों की सिकाई करें। ऐसा करने से आंखों की परेशानी दूर हो सकती है।

खीरे आंखों की जलन, थकान और सूजन को दूर करने में सहायक है। खीरे की स्लाइस को आंखों के उपर 10-15 मिनट तक रख सकते हैं, इससे आपके आंखों को ठंडक मिलेगी और जलन की समस्या भी दूर हो सकती है।

प्रदूषण की वजह से आंखों से पानी निकलता है। ये समस्या आंखों में ड्राइनेस के कारण भी हो सकती है। ऐसे में आप स्क्रीन से दूरी बना लें और आंखों को रिलैक्स करने की कोशिश करें। आप डॉक्टर से जरूर सलाह लें, इस समस्या से राहत पाने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

आप अपने डाइट में एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते हैं। जैसे- नींबू, संतरे, गोभी, सेब, ग्रीन टी आदि का सेवन करें। ये आपको प्रदूषण से बचाने में मदद कर सकते हैं।

घर से बाहर निकलते समय आंखों पर चश्मा लगा सकते हैं। ये आंखों को प्रोटेक्ट करती है।

Tags:    

Similar News

-->