"खरीदने से पहले जरूर जानें",बाजार में मिलती हैं कितनी तरह की लिपस्टिक

Update: 2024-02-14 18:32 GMT
फैशन।  लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो हर लड़की और हर महिला के बैग में हमेशा रहता है। महिलाओं को लिपस्टिक कलेक्ट करने का भी काफी शौक होता है। सभी को लिपस्टिक के शेड यानी कि उसके रंगों के बारे में तो पता ही रहता है, लेकिन, कई बार महिलाओं को इसके प्रकार के बारे में नहीं पता होता।दरअसल, लिपस्टिक के भी कई प्रकार होते हैं, जिनके बारे में जानना हर किसी के लिए बेहद जरूरी होता है। आज के इस लेख में हम आपको लिपस्टिक के प्रकार के बारे में बताएंगे, ताकि आप जब लिपस्टिक खरीदने जाएं तो आपको इसके बारे में सही से पता हो और आप अपने लिए सही लिपस्टिक का चुनाव कर सकें। आजकल की लड़कियों को क्रेयॉन लिपस्टिक बेहद पसंद आती है। ये देखने में बिल्कुल ऐसी होती है, जैसे कि हम बचपन में रंग भरने के लिए क्रेयॉन का इस्तेमाल करते हैं। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये लंबे समय तक होंठों को नमी देती है। इसके इस्तेमाल से होंठ सूखते नहीं हैं। ये देखने में बिल्कुल पैंसिल के जैसी ही होती है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले पैंसिल लिपस्टिक की मदद से होंठों की लाइन बनाएं, इसके बाद आप चाहें तो इसी पेंसिल के इस्तेमाल से लिपस्टिक लगा सकती हैं। अगर आपको ऐसी लिपस्टिक पसंद आती हैं, जो लंबे समय तक टिकी रहे तो मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल जरूर करें। इसके इस्तेमाल से पहले होंठों पर लिप बाम जरूर लगाएं। अगर आप लिप बाम का इस्तेमाल नहीं करेंगी, तो होंठ सूखने लगेंगे। ये बिल्कुल मैट लिपस्टिक की तरह ही होती है। बस फर्क इतना होता है कि, क्रीम लिपस्टिक को आप बिना लिप बाम लगाए लगा सकते हैं। इसका क्रीमी टेक्सचर आपको खूबसूरत लुक देने का काम करता है। बहुत सी लड़कियों को ग्लॉसी लिपस्टिक काफी पसंद आती है। ऐसे में आपके कलेक्शन में भी एक ग्लॉसी लिपस्टिक होनी ही चाहिए। आजकल लड़कियों को लिपस्टिक की बजाए लिप टिंट काफी पसंद आते हैं। इसे कैरी करना आसान होता है। इसके साथ ही इसे लगाना भी काफी आसान होता है।
Tags:    

Similar News