वैक्सिंग के बाद स्किन पर हो गए दाने? अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय

Update: 2025-07-13 13:47 GMT
Lifestyle लाइफस्टाइल : गर्मियों में त्वचा की देखभाल एक चुनौती बन जाती है, खासकर जब वैक्सिंग के बाद स्किन पर छोटे-छोटे दाने, जलन या लाल चकत्ते उभर आते हैं। यह समस्या आम है, लेकिन अगर समय रहते सही घरेलू उपाय अपनाए जाएं, तो इससे राहत पाई जा सकती है।
त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, वैक्सिंग के बाद रोमछिद्र (pores) खुल जाते हैं और अगर तुरंत देखभाल न की जाए तो उनमें गंदगी या बैक्टीरिया चले जाते हैं, जिससे फुंसी या दाने हो सकते हैं। नीचे दिए गए चार घरेलू उपाय इस समस्या से राहत दिलाने में कारगर माने जाते हैं।
ये 4 घरेलू नुस्खे ज़रूर आज़माएं: एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की जलन और सूजन को शांत करते हैं। वैक्सिंग के तुरंत बाद ताज़ा एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद होता है।
बर्फ से सिंकाई करें : बर्फ त्वचा को ठंडक देती है और जलन को कम करती है। एक साफ कपड़े में बर्फ लपेटकर प्रभावित हिस्से पर 2–3 मिनट तक हल्की सिंकाई करें।
टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करें : टी ट्री ऑयल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो इंफेक्शन को रोकते हैं। कुछ बूँदें नारियल तेल में मिलाकर लगाने से फायदा होता है।
हल्दी और चंदन का लेप : हल्दी एंटीसेप्टिक होती है और चंदन त्वचा को ठंडक देता है। इन दोनों को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित जगह पर लगाएं।
Tags:    

Similar News