Home पर बनेंगे बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी ब्रेड रोल

Update: 2026-07-04 15:38 GMT

Lifestyle लाइफ स्टाइल : नाश्ते या शाम के स्नैक्स में ब्रेड रोल एक बेहद पसंदीदा डिश है। इसकी मसालेदार आलू की स्टफिंग और क्रिस्पी ब्रेड लेयर का कॉम्बिनेशन हर किसी को पसंद आता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। सिर्फ उबले आलू और ब्रेड से ही स्वादिष्ट स्नैक तैयार हो जाता है, जो समोसे और ब्रेड पकौड़े को भी टक्कर देता है।हालांकि कई लोग शिकायत करते हैं कि ब्रेड रोल तलते समय फट जाते हैं या ज्यादा तेल सोख लेते हैं। लेकिन कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इन्हें परफेक्ट और रेस्टोरेंट स्टाइल बना सकते हैं।

सबसे पहले स्टफिंग हमेशा ठंडे आलू से तैयार करें। अगर आलू गर्म होंगे तो उनमें नमी ज्यादा होगी, जिससे स्टफिंग ढंग से बाइंड नहीं हो पाएगी और रोल फट सकते हैं। उबले आलू को छीलकर पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद उन्हें हल्का दरदरा मैश करें, बहुत ज्यादा पेस्ट न बनाएं क्योंकि इससे स्वाद और टेक्सचर खराब हो जाता है।

ब्रेड का सही उपयोग भी बहुत जरूरी है। कई लोग ब्रेड को पानी में पूरी तरह डुबो देते हैं, जो गलत तरीका है। ब्रेड पर हल्का पानी लगाकर उसे हथेली से दबाएं, ताकि अतिरिक्त नमी निकल जाए। इससे रोल क्रिस्पी बनते हैं और तेल भी कम सोखते हैं।

स्टफिंग भरते समय ब्रेड को डायमंड शेप में रखें और हल्के हाथ से स्टफिंग भरकर अच्छी तरह सील करें। ज्यादा दबाव न डालें, वरना रोल टूट सकता है।इन आसान टिप्स को अपनाकर आप घर पर ही परफेक्ट, क्रिस्पी और टेस्टी ब्रेड रोल बना सकते हैं।

Tags:    

Similar News