Parlor: नए पार्लर में जाने से पहले याद रखे 5 बातें

Update: 2024-07-02 09:23 GMT
lifestyle लाइफस्टाइल: चाहे आइब्रो बनवानी हो या शादी के लिए तयार होना हो, ब्यूटी पार्लर हर महिला की ज़रूरत है. ब्यूटी पार्लर केवल आपके नैन नक्श को ही नहीं संवारते बल्कि ये हमारी स्वच्छता और शरीर को भी प्रभावित करते हैं। ब्यूटी पार्लर beauty Parlour में काम करने वाले व्यक्ति द्वारा केवल एक बार ही गलत कैंची चलाने से आपकी सुन्दरता बिगड़ सकती है। उसी तरह एक अच्छे पेशेवर की सलाह से आपकी सारी समस्याएँ हल हो सकती है। परन्तु यदि आप नए शहर में हैं और आपको नए पार्लर की खोज हैं तो आप अच्छा पार्लर कैसे ढूंढ सकती हैं?
1. आजकल एक ब्रांड के सैलून की पूरे देश में शाखाएं होती हैं। ब्रांड के नाम के अनुसार जाना कैसा रहेगा? एक ही ब्रांड के सभी सैलूनों में एक जैसी ही सर्विस मिलती है। अत: यदि आप बड़े ब्रांड के पार्लर में जाती हैं तो आप निश्चिंत रहें। आपको निश्चित रूप से अच्छी सर्विस ही मिलेगी।
2. अच्छा ब्यूटी पार्लर पाने का एक तरीका यह है कि आप अपनी सहेली, पड़ोसी या सहकर्मी से पूछें। प्रत्यक्ष रूप से फीडबैक मिलने पर आपको पार्लर के गुण और दोषों के बारे में पता चल जाएगा।
3. हर महिला की एक फेवरेट लेडी होती है, जिससे वह सलून में जाके सर्विसेस लेना पसंद करती है, लेकिन अगर वो उस पार्लर को छोड़ दुसरे पे चली जाती है तो आप को पार्लर बदलना पड़ जाता है, और फिर आप उसी लेडी से सर्विसेस लेने के लिए उस पार्लर पे जाती है जहा वो काम करती है।
4. कई बार ऐसा होता है कि सैलून में पहुँचने के बाद पता चलता है कि जो सेवाएं आपको चाहिए वे वहां उपलब्ध ही नहीं हैं क्योंकि उनके मशीन ख़राब है या उसके लिए आवश्यक पेशेवर उपलब्ध नहीं है, तो आप को किसी दुसरे पार्लर से वो सर्विसेस लेनी पड़ेगी और नए पार्लर का चुनाव मुश्किल होगा।
5. अपने प्रिय पार्लर से जुडी रहें। इसका कारण कुछ भी हो, या तो पार्लर आपके घर के पास हो या आपकी सहेली अक्सर वहां जाती हो या उनके सेवाएं उत्कृष्ट हों। परन्तु यदि आपको अपना पसंदीदा ब्यूटी पार्लर मिल गया है तो इसे बार बार बदलने की आवश्यकता नहीं है।
Tags:    

Similar News

-->