बच्चों के परीक्षा से पहले पेरेंट्स रखें इन बातों का खास ध्यान

पेरेंट्स रखें इन बातों का खास ध्यान

Update: 2023-10-11 09:04 GMT
कुछ बच्चे पढ़ाई से काफी डरते हैं। वहीं कुछ बच्चों को खुद से भी पढ़ाई में रुचि होती हैं। खासकर ऐसे पैरेंट्स के साथ दिक्कत होती हैं जिनके बच्चे बिलकुल भी पढ़ना पसंद नहीं करते हैं। कुछ ही दिनों में छोटे बच्चे के एग्जाम शुरू होने वाले हैं। ऐसे में एग्जाम से पहले पैरेंट्स को कुछ खास चीजों का ध्यान देना चाहिए।
टाइम मैनेजमेंट सिखाएं
एग्जाम के समय पेरेंट्स अपने बच्चों को टाइम मैनेज करना जरूर सीखाना चाहिए। अगर आप उन्हें टाइम मैनेज करना सिखाते हैं तो उन्हें इससे काफी मदद मिलने वाली हैं। कोशिश करें की उन्हें एग्जाम से 1 महीना पहले ही टाइम मैनेज करना सिखा दें।
उसके आस-पास रहें
जब भी वह पढ़ाई के लिए बैठ रहे हैं कोशिश करें की पढ़ाई के समय उनके आस- पास ही बैठे। ऐसे में वह अच्छे से पढ़ाई करेगे। पढ़ाई से मन भटकाने वाली चीजों को उनसे दूर रखें।
संतुलित आहार दे
बच्चों के लिए बादाम काफी अच्छा होता है। खासकर एग्जाम के समय उन्हें संतुलित आहार ही देना चाहिए। बाहर की चीजें उनका स्वास्थ्य खराब कर सकती हैं। ऐसे में कोशिश करें की दूध, बादाम और घर का खाना दें। (जानें पेरेंट्स से ज्यादा दोस्तों को पसंद क्यों करते हैं बच्चे)
डिस्ट्रैक्शन ना होने दे
कुछ दिनों के लिए ही सही लेकिन उनसे उन चीजों को दूर रखें जिससे की उन्हें डिस्ट्रैक्शन हो सकता है। कोशिश करें की उनका साथ रहें और पढ़ने को कहते रहें। थोड़ा ब्रेक लेकर ही सही लेकर दिन में उन्हें 4 घंटे पढ़ाई करवाए।
टारगेट सेट करें
पढ़ाई के लिए टारगेट बनाए इसके साथ ही आप उनका टारगेट सेट कर दें। इनसे उनकी पढ़ाई मिनटों में हो जाएगी। जिस विषय में आपको बच्चा कमजोर है उस विषय की पढ़ाई पहले से शुरु कर दें।
Tags:    

Similar News