अंडा बिरयानी के साथ खोलें अपना रोजा, स्वादिष्ट होगा आपका इफ्तार

Update: 2023-08-18 18:21 GMT
आवश्यक सामग्री
अंडे - 6
बासमती चावल - 2 कप (10 मिनट तक पानी में भीगे हुए)
प्याज - 1 (बारीक कटा)
लौंग - 4
हरी मिर्च - 10 (लंबाई में कटी)
तेजपत्ता - 1
काली मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
दालचीनी - 1 इंच टुकड़ा
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
पुलाव मसाला - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
तेल - 2 बड़े चम्मच
पानी - 4 कप
नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच
गार्निश के लिए धनिया पत्ती - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
बनाने की विधि
- सबसे पहले 4 अंडे उबाल कर अलग रख लें।
- पैन में तेल गर्म करके साबुत मसालों का तड़का लगाएं।
- फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक- लहसुन पेस्ट डालकर भूनें।
- अब पैन में 2 अंडे तोड़कर इससे भूर्जी बनाएं।
- इसमें पानी में भीगे चावल डालकर 1 मिनट तक फ्राई करें।
- अब इसमें नमक, उबले अंडे पानी डालकर चावल के आधा पकने तक पकाएं।
- अब इसमें पुलाव मसाला और नींबू का रस मिलाएं।
- इसे अच्छे से मिक्स करके पैन ढककर पकाएं।
- चावल के पकने पर इसे धनिया से गार्निश करें।
- तैयार एग बिरयानी को सर्विंग प्लेन में निकाल कर दही या रायते के साथ सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->