मकर संक्रांति के पर्व अपने प्रियजनो को भेजें ये शुभकामना संदेश

मकर संक्रांति के शुभकामना संदेश

Update: 2022-01-14 02:06 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तिल गुड़ की मिठास, पंतगों से रंगा आसमान, गंगा-यमुना के तट पर उमड़ा जन सैलाब और भगवान सूर्य का आशीर्वाद ये है मकर संक्रांति के पर्व का उल्लास। भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के पर्व मकर संक्रांति का इंतजार हम पूरे साल करते हैं। पंचांग गणना के अनुसार इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। जो कि अगले दिन 15 जनवरी तक माना जाएगा। ऐसे में आप भी अपने मित्रों, रिश्तेदारों को मकर संक्रांति के शुभकामनाएं दे कर उनकी खुशी में शामिल हो सकते हैं। हम आपको मकर संक्रांति के ऐसे शुभकामना संदेश बता रहे हैं, जिन्हें आप न केवल मित्रों, रिश्तेदारों को भेज सकते हैं बल्कि उन्हें अपने फेसबुक और व्हाट्सएप का स्टेटस भी बना सकते हैं.....

मकर संक्रांति के शुभकामना संदेश -
1-गुड़ की मिठास,
पतंगों की आस,
संक्रांति में मनाओ जमकर उल्लास,
हैप्पी मकर संक्रांति 2022!
2-मीठे गुड़ में मिल गया तिल,
उड़ी पतंग और खिल गया दिल,
हर पल सुख ओर हर दिन शांति,
आप सबको मकर संक्रांति की बधाई
3- सूरज की राशि बदलेगी,
कुछ का नसीब बदलेगा
यह साल का पहला पर्व होगा
जब हम सब मिल कर खुशियां मनाएंगे
4- सपनों को लेकर मन में,
उड़ाएंगे पतंग आसमान में,
ऐसी भरेगी उड़ान जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग.
हैप्पी मकर संक्रांति 2022
5-इस साल की "मकर संक्रांति"
आपके लिए तिल-गुल जैसी मीठी,
और 'पतंग' जैसी
ऊँची उड़ान लाए..
हैप्पी मकर संक्रांति..!
6-पल पल सुनहरे फूल खिले,
कभी न हो काँटों का सामना,
जिंदगी आपकी खुशियो से भरी रहे,
संक्रांति पर हमारी यही शुभकामना..
7- तिल हम है, और गुल आप,
मिठाई हम है, और मिठास आप,
साल के पहले त्यौहार से,
हो रही आज शुरुवात..
आप को हमारी तरफ से,
हैप्पी मकर संक्रांति 2022!
8-खुशियों की आई हैं बहार,
पतंग उडाने का चढ़ा हैं खुमार,
तिल के लड्डू की हैं मिठास,
आपको मुबारक हो संक्रांति का त्योहार!
9- मीठी बोली, मीठी जुबान,
मकर संक्रांति पर यही है पैगाम!
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं...
10- मुंगफली की खुश्बु और गुड़ की मिठास,
दिलों में खुशी और अपनो का प्यार,
मुबारक हो आपको
मकर संक्रांति का त्यौहार!


Tags:    

Similar News

-->