Office Suit Looks: ऑफिस में नजर आना चाहती हैं अट्रैक्टिव तो एक्ट्रेसेस के सूट लुक से लें इंस्पिरेशन

Update: 2024-09-05 03:05 GMT
Office Suit Looks: अगर आप भी अपने डेली वर्कवेयर में कुछ अलग और नया आजमाना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के सूट लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही सूट के डिजाइन दिखा रहे हैं, जिनको पहनने के बाद आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं|
करीना कपूर का स्टाइल हमेशा ही सोफिस्टिकेटेड और क्लासी होता है। अगर आप ऑफिस में एलीगेंट दिखना चाहती हैं तो आप करीना कपूर के सूट लुक से प्रेरणा ले सकती हैं। उन्होंने कई बार सादगी भरे सूट्स को पहना है, जिसमें उन्होंने हल्के रंगों जैसे पीच, क्रीम, और पेस्टल शेड्स को चुना है। आप भी इसी तरह के कलर पलेट्स को अपने सूट में चुन सकती हैं। इस सूट के साथ आप सिंपल इयररिंग्स और न्यूड मेकअप को अपना सकते हैं।
दीपिका पादुकोण का स्टाइल हमेशा ही पावरफुल और कॉन्फिडेंट रहता है। अगर आप ऑफिस में अपने लुक को स्ट्रॉन्ग और इंप्रेसिव दिखाना चाहती हैं तो आप दीपिका के फॉर्मल सूट लुक को चूज कर सकती हैं। दीपिका अक्सर ब्लैक, नेवी ब्लू, और ग्रे कलर्स के सूट पहनती हैं, जो एकदम परफेक्ट होते हैं।
अनुष्का शर्मा का स्टाइल क्लासी और अंडरस्टेटेड होता है। अगर आप ऑफिस में बहुत ज़्यादा एक्सपेरिमेंटल लुक नहीं चाहतीं, लेकिन फिर भी ट्रेंडी दिखना चाहती हैं, तो अनुष्का का क्लासी सूट लुक आपके लिए एक अच्छा आप्शन बन सकता है। इसके साथ आप न्यूड लिपस्टिक और स्लीक हेयरस्टाइल को कैरी कर सकती हैं।
तो ये हैं एक्ट्रेसेस के सूट लुक्स जिनको आप ऑफिस जाने के लिए आराम से कैरी कर सकते हैं। इन लुक्स को अपनाकर आप ऑफिस में न केवल अट्रैक्टिव दिखेंगी, बल्कि आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। ध्यान रखें कि अपने पर्सनल स्टाइल को ध्यान में रखते हुए इन लुक्स को अपने तरीके से कस्टमाइज करना सबसे अच्छा तरीका है।
Tags:    

Similar News

-->