Office Party Look: ऑफिस पार्टी में क्रिएट करें ये लुक

Update: 2024-07-21 04:03 GMT
Office Party Look: ऑफिस जाने वाली वर्किंग वूमन को पार्टी में जानें के लिए जब तैयार होना होता है, तो समय लगता है।ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता है कि वो किस तरह के मेकअप लुक को क्रिएट करके जाएं, ताकि वो खूबसूरत लगे। ऑफिस जाने के लिए आप किस तरह के मेकअप को आसानी से करके तैयार हो सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं, कौन सा मेकअप आपके ऊपर अच्छा लगेगा।
बोल्ड आई मेकअप लुक Bold Eye Makeup Look
हर कोई आपकी आंखों से सबसे पहले कनेक्ट करता है। इसलिए आप अपनी आंखों को अच्छे से हाइलाइट कर सकती हैं। इसके लिए आपको डार्क कलर आइशैडो कलर को ब्रश में लेना है। इसके बाद इसे अपनी आंखों के ऊपर मर्ज करना है। फिर इसे अच्छे से हाइलाइट करने के लिए आईलाइनर लगाएं। इसके बाद न्यूड लिपस्टिक को लगाएं। इस तरीके से आप 15 मिनट में मेकअप करके तैयार हो जाएंगी। साथ ही, समय पर ऑफिस पहुंच पाएंगी।
न्यूड मेकअप लुक Nude Makeup Look
आप अपने ऑफिस मेकअप के लिए न्यूड लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपको तैयार होने में समय नहीं लगेगा। इसके लिए बेस को सिंपल रखें। आंखों को आईलाइनर से हाइलाइट करें। लिपस्टिक न्यूड शेड की अप्लाई करें। इसके अलावा आप चाहें तो थोड़ा सा ब्लश लगा सकती हैं। इससे भी आप सुंदर लग सकती हैं। ऐसा मेकअप करने में भी आपको समय कम लगेगा। आप जल्दी तैयार हो जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->