मां ब्रह्मचारिणी को पंचामृत का लगाएं भोग

Update: 2024-04-11 12:32 GMT
Panchamrit Bhog  :  चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, वैराग्य और संयम की देवी मानी गई हैं। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन के हर कष्ट दूर होते हैं। माता रानी को गुड़हल और कमल के फूल बहुत पसंद होते हैं। बात अगर मां को प्रिय रंग की करें तो मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग बहुत प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी को दूध और दूध से बने व्यंजन अति प्रिय होते हैं। मां ब्रह्मचारिणी के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए दूध से बनी मिठाई,खीर या पंचामृत जैसी चीजों का भोग लगा सकते हैं। अगर आप भी मां ब्रह्मचारिणी को भोग लगाने के लिए पंचामृत की रेसिपी खोज रहे हैं तो इस तरह घर पर तैयार करें पंचामृत प्रसाद रेसिपी।
पंचामृत बनाने के लिए सामग्री-
-5-6 बड़े चम्मच दही
-1 बड़ा चम्मच घी
-2 कप दूध
-1 चम्मच ड्राई फ्रूट्स
-2 बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी
-1 बड़ा चम्मच शहद
-4-5 तुलसी की पत्तियां
पंचामृत बनाने का तरीका-
मां ब्रह्मचारिणी को भोग लगाने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन में दूध,दही,घी,शहद और चीनी डाल दें। अब सभी सामग्री को अच्छी तरह एक साथ मिला लें। आप चाहे तो इसके लिए ग्राइंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें थोड़ी मात्रा में गंगाजल , तुलसी के पत्ते और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी मिला दें। मां ब्रह्मचारिणी को भोग लगाने के लिए आपका पंचामृत तैयार है।
Tags:    

Similar News

-->