Navratri में मां दुर्गा को लगाएं पंचामृत का भोग

Update: 2024-10-05 04:51 GMT
Panchamrit Bhog रेसिपी : नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना की जाती है। माना जाता है कि मां दुर्गा का ब्रह्मचारिणी स्वरूप उनके साधक को जीवन में विकास और सफलता देता है। मां ब्रह्मचारिणी के नाम का मतलब होता है, जो ब्रह्मा जी के बताए हुए आचरण पर चलें। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते समय उनके साधक को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। बात अगर मां ब्रह्मचारिणी को लगाए जाने वाले प्रिय भोग की करें तो मां को दूध, चीनी और पंचामृत का भोग लगाना काफी शुभ बताया गया है। अगर आप भी नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए पंचामृत का भोग लगाना चाहते हैं तो नोट करें ये रेसिपी। बता दें, पंचामृत का सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं है बल्कि ये सेहत के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है। यह रेसिपी खाने में जितनी टेस्टी होती है बनाने में भी उतनी है आसान है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को बेहद पसंद होता है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं क्या है पंचामृत बनाने का सही तरीका।
पंचामृत बनाने के लिए सामग्री
-फ्रेश दही-2 कप
-दूध - 100 ग्राम
-चीनी - 50 ग्राम
-शहद - 1 बड़ा चम्मच
-मखाने - 10 - 12
-तुलसी के पत्ती - 8-10
पंचामृत बनाने का सही तरीका
पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही डालकर उसे अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद दही के बर्तन में दूध, चीनी और शहद डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद अब मखाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर लें। तुलसी के पत्तों को भी धोकर इनको भी 2 टुकड़ों में तोड़ लें। अब मखाने और तुलसी को पंचामृत वाले बर्तन में डालकर अच्छी तरह एक बार फिर सभी चीजों को मिक्स कर लें। आपका हेल्दी और टेस्टी पंचामृत मां ब्रह्मचारिणी को भोग लगाने के लिए बनकर तैयार हो चुका है।
Tags:    

Similar News

-->