स्‍टील या एल्‍युमीनियम नहीं, बच्‍चों के लिए ये बर्तन हैं अमृत समान, तेज होता है दिमाग

Update: 2025-05-18 09:43 GMT

लाइफस्टाइल: स्‍टील या एल्‍युमीनियम नहीं, बच्‍चों के लिए ये बर्तन हैं अमृत समान, तेज होता है दिमागअगर आपके घर में भी बच्‍चा है और आप उसे कांच या स्‍टील के बर्तन में खाना खिलाते हैं, तो आपको आयुर्वेदिक डॉक्‍टर रॉबिन शर्मा की बात जरूर सुन लेनी चाहिए। उन्‍होंने बताया है कि बच्‍चों को किस तरह के बर्तन में खाना खिलाना चाहिए और इससे क्‍या फायदा होता है।जरा सोचिए! अगर खाना नहीं होता, तो हम जीते कैसे? किस तरह हमारे शरीर को पोषण मिलता है और हम अपने काम कर पाते? हम सभी जानते हैं कि स्‍वस्‍थ रहने के लिए भोजन बहुत जरूरी है लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि भोजन या खाद्य पदार्थ ही नहीं बल्कि आप खाने को किस बर्तन में पका रहे हैं, उसका असर भी हमारी सेहत पर पड़ता है। चूंकि, बच्‍चे अपनी जिंदगी के एक ऐसे स्‍टेज पर होते हैं जहां पर उनकी डेवलपमेंट हो रही होती है इसलिए उनके खाना पकाने के बर्तनों पर जरूर ध्‍यान देना चाहिए।

आयुर्वेदिक डॉक्‍टर रॉबिन शर्मा ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक व‍ीडियो शेयर कर के बताया है कि बच्‍चों का खाना किस तरह के बर्तनों में बनना चाहिए और बर्तन का बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य पर क्‍या असर पड़ सकता है। अगर आपके घर में भी बच्‍चे हैं, तो आपको डॉक्‍टर रॉबिन की बताई इस बात पर जरूर ध्‍यान देना चाहिए।

Tags:    

Similar News