सूजी ही नहीं, 'papaya' का हलवा भी है बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद

Update: 2025-08-15 15:47 GMT
Lifestyle लाइफस्टाइल : हलवा की मिठास में सिर्फ सूजी का ही नाम नहीं है। अब आप पपीते का हलवा भी बना सकते हैं, जो स्वाद में कम नहीं और बनाने में बेहद आसान है।
पपीते का हलवा खाने में लाजवाब होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। पपीता अपनी मिठास और पौष्टिकता के लिए जाना जाता है। जब इसे हलवे के रूप में तैयार किया जाता है, तो इसका स्वाद और भी निखर जाता है। यह हलवा सूजी के हलवे का एक नया और हेल्दी विकल्प है, जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करते हैं।
सामग्री: कटा हुआ पका पपीता – 2 कप
चीनी – 3/4 कप (स्वाद अनुसार)
दूध – 1 कप
घी – 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
कटे हुए मेवे (काजू, बादाम) – 2 टेबल स्पून
बनाने की विधि: कड़ाही में घी गरम करें और पपीते को उसमें डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।
जब पपीता नरम हो जाए, तो उसमें दूध डालकर पकाएं।
अब चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं और हलवे को तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर मिक्स करें।
गरमा गरम हलवा तैयार है, इसे सर्व करें।
Tags:    

Similar News