एवोकाडो को सलाद और डिप्‍स से लेकर डेजर्ट तक, कई चीजों में शामिल किया जाता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह एक पौष्टिक फल है। इसमें लगभग 20 तरह के विटामिन्‍स और मिनरल्‍स होते हैं। इतना ही नहीं, इसमें गुड फैट और प्रोटीन की मात्रा भी बहुत ज्‍यादा होती है।
एवोकाडो त्‍वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है। रोजाना इसे खाने से त्‍वचा ग्‍लोइंग दिखाती है और बालों की ग्रोथ अच्‍छी होती है। एवोकाडो स्‍वास्‍थ्‍य के साथ सुंदरता को कैसे बढ़ाता है? इस बारे में हमें फेमस एक्सपर्ट शहनाज बता रही हैं।
एक्‍सपर्ट का कहना है, ''एवोकाडो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, ई, सी और बी 6 होते हैं। इसके अलावा, यह पोटेशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्‍स का अच्‍छा स्रोत है। इसमें हीलिंग गुण भी होते हैं, जो आपको अंदर से स्वास्थ्य और बाहर से सुंदर बनाते हैं।''
पोषक तत्वों से भरपूर
एवोकाडो में विटामिन्‍स के साथ-साथ राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट, पैंटोथेनिक एसिड और मैग्नीशियम होते हैं। इसमें ल्यूटिन, बीटा कैरोटीन और ओमेगा -3 फैटी एसिड होते हैं। इसके अलावा, एवोकाडो में हेल्‍दी फैट भी होता है। 100 ग्राम एवोकाडो में-
कैलोरी- 160
फैट- 14.7 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट- 8.5 ग्राम
फाइबर- 6.7 ग्राम
हार्ट के लिए अच्‍छा
beauty benefits of avocado
रोजाना 1 एवोकाडो खाने से दिल से जुड़े रोगों का खतरा कम होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट और ऑलिव ऑयल की तरह ओलिक एसिड होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हार्ट से जुड़ी समस्‍याओं को रोकता है।
कब्‍ज का रामबाण इलाज
एवोकाडो में फाइबर होता है, जो शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। इससे पेट अच्‍छी तरह से साफ होता है और कब्‍ज की समस्‍या नहीं होती है।
इसे जरूर पढ़ें:एवोकाडो को बनाना है डेली डाइट का हिस्सा तो इन आसान टिप्स की लें मदद
बढ़ती है इम्‍यूनिटी
एवोकाडो में मौजूद विटामिन-सी से इम्‍यूनिटी बढ़ती है। इससे शरीर रोग मुक्त रहता है।
शरीर के हर सेल के लिए फैट जरूरी होता है। हेल्‍दी फैट घुलनशील विटामिन्‍स, मिनरल्‍स और अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है। इससे इम्‍यूनिटी मजबूत होती है।
वजन होता है कम
एवोकाडो में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट शरीर की चर्बी को कम करता है। इसके अलावा, एवोकाडो में फाइबर डाइजेस्टिव सिस्‍टम को मजबूत करके वजन को कम करता है।
त्‍वचा दिखती है जवां
हम सभी जानते हैं कि विटामिन्‍स अच्छे स्वास्थ्य, ग्रोथ और शरीर के मेटाबॉलिक प्रोसेस के लिए जरूरी होते हैं। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। इसलिए, एवोकाडो में विटामिन्‍स न सिर्फ अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि शरीर को फ्री-रेडिकल्‍स से भी बचाते हैं। इससे सेल रीजनरेशन बढ़ता है और त्‍वचा जवां दिखती है।
विटामिन्‍स और मिनरल्‍स की कमी से त्‍वचा पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। विटामिन-सी इम्‍यूनिटी को मजबूत करता है और एजिंग को स्‍लो करता है। यह हेल्‍दी कोलेजन और स्किन टिश्‍यू को बनाए रखता है। नए स्किन सेल्‍स के लिए विटामिन-बी जरूरी होता है। इसके अलावा, विटामिन-ए और ई त्‍वचा को स्‍मूथ बनाता है।
बालों के लिए अच्‍छा
बालों को पोषक तत्‍वों से पोषण मिलता है। एवोकाडो में पाए जाने वाले बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्‍स और मिनरल्‍स से बालों का स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहता है। विटामिन-ए बालों का टेक्सचर सुधारता है और उनकी रक्षा करता है।
इसे जरूर पढ़ें: एवोकाडो से स्किन को मिलते हैं यह बेमिसाल लाभ
कई महिलाओं में पोषक तत्‍वों की कमी के चलते बाल झड़ने लगते हैं। एवोकाडो में मौजूद प्रोटीन बालों का मजबूत करता है, तेल बालों को पोषण देता है और स्‍कैल्‍प के एसिड अल्कलाइन को बैलेंस करता है।
आप भी स्‍वास्‍थ्‍य और सुंदरता से जुड़े ये सारे फायदे पाने के लिए रोजाना 1 एवोकाडो खाएं। आपको भी किसी फूड से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Tags: