Navratri Special: केला-अखरोट की लस्सी, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

Update: 2024-10-02 01:57 GMT
Navratri Special: श्रद्धालु 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा उपासना करने के साथ-साथ व्रत भी रखते हैं दिनभर एनर्जी से भरपूर रहने के लिए बनाना-वॉलनट लस्सी पी सकते हैं। इसके सेवन के बाद आपको थकान महसूस नहीं होगी और ताजगी बनी रहेगी। इसे बनाना बहुत आसान है। से तैयार करना जरा भी मुश्किल नहीं होगा।
सामग्री
2 कप दही
1 केला
4-5 अखरोट
2-3 काजू
2 चम्मच शहद
विधि
- बनाना-वॉलनट लस्सी बनाने के लिए सबसे
पहले केला
लें और इसे छीलकर 3-4 टुकड़ों में काट लें।
- अब मिक्सी में दही, केला, अखरोट, काजू और शहद लें। इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें।
- गाढ़ी लस्सी को थोड़ा पतला करने के लिए इसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं। इसे ग्लास में निकालें।
- इसके ऊपर केसर, बारीक कटे काजू-बादाम भी डाल सकते हैं। इसमें इलायची पाउडर और गुलाब जल भी मिला सकते हैं।
- कई लोग इसमें खसखस भी डालना पसंद करते हैं। लस्सी सर्व करते समय केले की स्लाइस को सजा भी सकते हैं|
Tags:    

Similar News

-->