वाटरप्रूफ आईलाइनर को हटाने के नेचुरल तरीके

वाटरप्रूफ आईलाइनर

Update: 2023-06-12 10:22 GMT
जब भी आप मेकअप खरीदने जाती हैं तो कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनको खरीदना खास हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके बिना मेकअप लुक पूरा नहीं होता है। आईलाइनर उनमें से एक है। जिसके इस्तेमाल से आपकी आंखों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। इसके लिए तरह-तरह के कलर आईलाइनर खरीदना महिलाएं पसंद करती हैं।
वाटरप्रूफ आईलाइनर भी इसमें आता है। जिसका इस्तेमाल गर्मी, बारिश जैसे मौसम में करना सही होता है। लेकिन इसे हटाना थोड़ा मुश्किल होता है। कई महिलाएं इसे पानी से साफ करती हैं तो कुछ क्रीम की मदद से इसे हटाती हैं। लेकिन इतना सब करने की जरूरत नहीं है यहां बताए गए तरीकों से आसानी से वाटरप्रूफ आईलाइनर हट जाएगा।
बादाम का तेल
बादाम का तेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आंखों की सूजन और डार्क सर्कल भी कम किए जाते हैं। इसका इस्तेमाल आप आईलाइनर (विंग्ड आईलाइनर से जुड़े ये हैक) हटाने के लिए कर सकती हैं।बादाम की तेल की 2-3 बूंदे अपने हाथ पर लें और उसे आंखों पर लगाएं। इसके बाद आंखों की अच्छे से मसाज कर लें। बाद में रूई की मदद से इसे आंखों से साफ कर लें। आपका लाइनर तुरंत छुट जाएगा।
गुलाब जल
Rose water
अक्सर महिलाएं इसका इस्तेमाल फेस पैक में करती हैं लेकिन आईलाइनर साफ करने के लिए भी आप इसको अपनी आंखों पर लगा सकती हैं। इससे आपको कोई भी स्किन से जुड़ी समस्या नहीं होगी। आईलाइनर को हटाने के लिए एक छोटी कॉटन बॉल लें। अब इसमें गुलाब जल डालें। इस रूई को अपनी आंखों पर लगाएं और हल्के हाथों से रब करके लाइनर छुड़ाएं। आसानी से सारा आईलाइनर साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: आईज को बनाना है अट्रैक्टिव तो आईलाइनर को लगाएं कुछ इस तरह
टिप्स: आईलाइनर रिमूव करने के बाद फेस को अच्छे से वॉश कर लें।
नारियल का तेल
स्किन से जुड़ी हर समस्या के लिए नारियल का तेल काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसे आंखों पर लगे लाइनर को छुाड़ने के लिए भी कर सकती हैं। अगर आप इसकी मदद से आईलाइनर हटाते हैं तो इससे डार्क सर्कल की समस्या भी दूर हो जाती है, साथ ही आंखों की थकान भी कम हो जाती है। इसकी मसाज आप रोजाना भी अपनी आंखों पर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: यूनीक लुक चाहती हैं, तो ब्लैक की जगह चुनें रेड आईलाइनर
टिप्स: नारियल के तेल स्किन के लिए काफी अच्छा होता है, इसलिए आप इसे डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
अगर आपको यह ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही, कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।
Tags:    

Similar News

-->