National Nutrition Month: सभी महिलाएं भोजन की थाली में शामिल करें ये चीजें

Update: 2024-09-04 01:00 GMT
National Nutrition Month: हमारे दैनिक जीवन में पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सितंबर महीने को राष्ट्रीय पोषण माह National Nutrition Month के रूप में मनाया जाता है। आइए पोषण विशेषज्ञ से समझते हैं कि महिलाओं को नियमित रूप से किन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और इसकी पूर्ति कैसे की जा सकती है मासिक धर्म और गर्भावस्था से लेकर स्तनपान और रजोनिवृत्ति तक शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते रहते हैं। ये कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का
कारण बन
सकते हैं। इन परेशानियों से बचे रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने आहार की पौष्टिकता पर विशेष ध्यान देती रहें।
भारतीय महिलाओं में आयरन की कमी एक बड़ी समस्या रही है। भोजन की थाली में
भोजन में जरूर हो आयरन की मात्रा
रक्त को शरीर में ऑक्सीजन ले जाने के लिए आयरन की आवश्यकता होती है। मासिक धर्म के कारण महिलाओं में पुरुषों की तुलना में आयरन की कमी होने का खतरा अधिक होता है। गर्भावस्था और प्रसव के कारण भी आयरन की कमी हो सकती है। आयरन की कमी एनीमिया का कारण बनती है जिससे आपको अक्सर कमजोरी-थकान, सांस की समस्या के साथ धड़कनों में अनियमितता का जोखिम रहता है। आहार से आयरन की पूर्ति के लिए सीमित मात्रा में रेड मीट के साथ पालक, पत्तेदार सब्जियां, मेवे, सीड्स का सेवन करना चाहिए।
विटामिन बी बहुत जरूरी
महिलाओं के लिए विटामिन-बी वाली चीजों का नियमित सेवन करना भी बहुत जरूरी है। विटामिन-बी (बी3, बी6, बी9, बी12) कोशिकाओं के विकास और कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है। यह पोषक तत्वों को ऊर्जा में भी परिवर्तित करता है। विटामिन बी6 महिलाओं में एनीमिया को रोकने और उसके इलाज करने में मदद करता है। इसी तरह विटामिन बी9 गर्भवती महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण विटामिन है। बी12 महिलाओं में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और एनीमिया की रोकथाम में भी मदद करता है।
आहार में दही, लो फैट वाला दूध, पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थ, पनीर, अंडे और चिकन को जरूर शामिल किया जाना चाहिए।
विटामिन डी और कैल्शियम
50 की उम्र के बाद महिलाओं में हड्डियों से संबंधित समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। इन समस्याओं से बचाव के लिए आहार में विटामिन-डी और कैल्शियम वाली चीजों को जरूर शामिल करें। विटामिन-डी भोजन से कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है।
इन पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए संतरे, मशरूम, सोया और डेयरी उत्पादों का नियमित सेवन किया जाना चाहिए।
Tags:    

Similar News

-->