Monsoon: बारिश के मौसम इन 6 चीजों पर नहीं दिए ध्यान तो हो सकते हो बीमार

Update: 2024-07-07 15:17 GMT
Monsoon: बारिश के मौसम में पाचन से जुडी कई समस्याएं नियमित रूप से परेशान करना शुरू कर देती हैं। ऐसे में मॉनसून में डाइट (monsoon diet) का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। खासकर इस दौरान ब्लोटिंग की समस्या का होना आम बात हैं और अधिकतर लोगों को इसका सामना करना पड़ता है। यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें पेट काफी ज्यादा भरा हुआ और टाइट महसूस होता है। मॉनसून में खाना पचाने में थोड़ी मुश्किल होती हैं इसलिए कई बार जब खाया हुआ खाना सही तरीके से पच नहीं पाता तो ब्लोटिंग होने लगती हैं। जिससे पेट में दर्द भी होने लगता है, ब्लोटिंग की समस्या को अपच भी कहा जाता हैं।
आइएं हम आपको बताते हैं कि आखिर मानसून में Bloating की समस्या ज्यादा क्यों बढ़ जाती हैं-
ओवरइटिंगबारिस में पेट की क्षमता से ज्यादा खाना भी ब्लोटिंग की समस्या को पैदा करता है। मॉनसून में अपच की समस्या से बचने के लिए भूख लगने पर ही खाना खाएं और बड़ी व हैवी मील्स की जगह स्मॉल मील्स को अपने आहार में शामिल कर लें।
बैक्टीरियल ग्रोथ
मानसून के दौरान नमी बढ़ जाती है और ज्यादा नमी के कारण बैक्टीरियल ग्रोथ बी बढ़ने लगती है। जिस कारण मॉनसून में हर कोई जल्दी बीमारी की झपेट में आ जाता हैं
इम्युनिटी कमजोर
मॉनसून में बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बढ़ने लगता हैं। इस कारण इम्युनिटी कमजोर होने वालें लोगों में बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी काफी बढ़ जाता हैं ऐसे लोगो को अपच की समस्या आम हो जाती हैं।
दूषित पानी और भोजन
मॉनसून में नियमित रूप से इस्तेमाल होने वालें पानी का दूशित होना आम बात है। जो Typhoid, हैजा और पाचन सम्बंधी बीमारियों के पैदा होने का कारण बन सकता है। दूषित पानी या भोजन के सेवन से संक्रमण का खता बढ़ जाता है।
तला-भुना खाना
बारिश के मौसम सभी को तला हुआ खाना खाने की इच्छा होती है। बारिश में अधिक मात्रा में तला हुआ खाना खानें से अपच, ब्लोटिंग, पेट में दर्द और एसिडिटी की समस्या का होना आम है।
हाइजीन की कमी
मॉनसून के दौरान कीटाणुओं का खतरा बढ़ना स्वभाविक हैं। और बारिश के मौसम में स्ट्रीट स्टॉल्स को क्लीन रखना मुश्किल होता है, साथ ही चिपचिपे मौसम में हाइजीन मेंटेन न होने के कारण खाद्य पदार्थों पर बैक्टीरियल ग्रोथ बढ़ जाता है, और स्ट्रीट फूड के सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं।
जानें मानसून में गट हेल्थ को मेंटेन रखने के कुछ खास टिप्स-
मॉनसून की Diet में शामिल करें ये फूड्स
मानसून में अनाज, कद्दू, लौकी, तुरई, लहसुन और चावल, गेहूं, दाल का सूप को डाइट में शामिल करना बेहद फ़ायदेमंद साबित होगा। बारिश के मौसम में गर्म खाना खाएं। पाचन में सहायता के लिए प्रत्येक भोजन से कुछ न कुछ मिट्ठा जरुर खाएं।

Tags:    

Similar News

-->