Monsoon hair care: मानसून में चिपचिपे बालों से दिलाएँगे राहत यह हेयर ओयल

आप अपने बालों की मालिश कर सकते हैं, सिर्फ 15 मिनट में यह बहुत फायदेमंद होता है।

Update: 2022-07-22 06:33 GMT

अक्सर देखा जाता है कि बहुत से लोग मानसून में बालों में तेल लगाना बंद कर देते हैं। जिससे बाल कमजोर, रूखे हो सकते हैं। यानी इस मौसममें भी बालों में तेल लगाना बहुत जरूरी है, लेकिन, आपके बालों के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है, इस बात का खास ख्याल रखें, तो आइएजानते हैं बालों को स्वस्थ रखने के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। है।


नारियल तेल– नारियल के तेल में आवश्यक फैटी एसिड और प्रोटीन होते हैं, जो आपके स्कैल्प को गहराई से पोषण देते हैं और आपके बालों कोमजबूत भी कर सकते हैं। मानसून में आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बालों की मालिश कर सकते हैं।

बादाम का तेल– बादाम सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बादाम के तेल के फायदे? जीहां बादाम के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इस तेल से बालों की मालिश करने से बालों को खुजली और रूखेपन से बचाया जासकता है।


टी ट्री हेयर ऑयल– टी ट्री हेयर ऑयल मानसून के दौरान बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी–इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। टी ट्रीहेयर ऑयल अपने एंटीवायरल गुणों के लिए प्रसिद्ध है, जो आपकी त्वचा और बालों की समान रूप से देखभाल कर सकता है। यह सूखे औरबेजान बालों का आसानी से इलाज करता है।

जैतून का तेल– जैतून का तेल बालों के लिए सबसे अच्छा तेल माना जाता है। यह बालों को जड़ से पोषण प्रदान करता है और उनके विकास मेंमदद करता है। जैतून के तेल में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट, ओलिक एसिड पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाता है। नहाने से दो घंटे पहलेबालों में जैतून का तेल लगाएं और फिर शैंपू कर लें। इससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।

जोजोबा ऑयल– यह तेल स्कैल्प में गहराई तक जाता है और मॉइस्चराइजर का काम करता है। इसमें कई हीलिंग गुण होते हैं और यह बालों कोफ्रीज़ बनाने में मदद करता है। अगर किसी को ड्राई स्कैल्प की समस्या है तो उनके लिए यह तेल एकदम सही है। इसे सीधे बालों पर नहीं लगानाचाहिए। आप इसे अपने नारियल के तेल या कंडीशनर में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप अपने बालों के प्रकार और बालों की समस्या के आधार पर कोई भी हेयर ऑयल चुन सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि बालों में तेललगाने के बाद इसे रात भर के लिए न छोड़े। आप अपने बालों की मालिश कर सकते हैं, सिर्फ 15 मिनट में यह बहुत फायदेमंद होता है।

Tags:    

Similar News