Mirror Work Blouse:सिंपल साड़ी को स्टाइलिश बना देगी ये ब्लाउज़

Update: 2024-07-03 06:17 GMT
Mirror Work Blouse:समय के हिसाब से साड़ी का ट्रेंड बदलता रहता है इसीलिए हर कोई यही चाहता है कि अलग-अलग डिजाइन की साड़ी पहने। कई बार ऐसा होता है कि हम रेडिमेड ब्लाउज खरीद कर अपनी साड़ी को स्टाइलिश लुक देना पसंद करते हैं। हम आपको बताते हैं कि आप किस तरीके से अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकते हैं।
हैवी मिरर वर्क ब्लाउजडिजाइन Heavy Mirror Work Blouse Design
अगर आप ऑर्गेनजा वाली साड़ी पहनने का विचार कर रहे हैं तो इस तरह के हैवी वर्क वाले ब्लाउज को पहन सकते हैं। यह ब्लाउज आपको रेडीमेड आराम से मिल जाता है। इसमें जो वर्क किया हुआ है वह मिरर वर्क है जो आज के समय में सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इससे आपकी साड़ी का लुक काफी बेहतर दिखाई देता है। इस तरीके का ब्लाउज आप ₹600 से लेकर ₹900 तक आराम से खरीद सकते हैं।
हैवी मिरर वर्क स्लीवलेस ब्लाउज Heavy Mirror Work Sleeveless Blouse
अगर आप किसी कॉकटेल पार्टी या किटी पार्टी में जा रहे हैं तो इस तरीके का ब्लाउज पहन सकते हैं। यह लुक आपको काफी स्टाइलिश लगता है। इसमें आपको स्लीवलेस मिल जाती है और बैक साइड में डीप नेक भी मिलता है।
फ्रंट मिरर वर्क ब्लाउज Front Mirror Work Blouse
अगर आप शिफॉन की साड़ी पहनने का विचार कर रहे हैं तो इस तरीके का ब्लाउज ट्राई कर सकते हैं। यह पहनने में काफी ज्यादा स्टाइलिश लगता है। आपके लुक को अलग क्रिएट करने में मदद करता है। इस तरीके का ब्लाउज आप रेडीमेड आराम से खरीद सकते हैं। बैक साइड में आपको डीप नेक मिल जाता है
Tags:    

Similar News

-->