Lifestyle लाइफस्टाइल : घर पर दूध की मलाई से शुद्ध और खुशबूदार घी बनाना एक अच्छा एक्सपीरियंस होता है। यह बाजार से खरीदे गए घी की तुलना में न सिर्फ अधिक स्वादिष्ट होता है, बल्कि खुद के हाथ से बना होने की वजह से इसकी शुद्धता पर भी पूरा भरोसा होता है। मलाई से घी बनाने का काम सदियों से हो रहा है।
बदलते वक्त में मलाई से घी बनाने के तरीकों में भी बदलाव आया है। बर्फ से लेकर मिक्सर के इस्तेमाल तक, लोग अलग-अलग ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को दही वाला तरीका मालूम नहीं होगा। जिसके बारें में कटेंट क्रिएटर मनोज गुप्ता ने बताया है, जो आपके काम आ सकता है। मनोज गुप्ता की ट्रिक को फॉलो करने के लिए आपको एक हफ्ते की स्टोर की गई दूध की मलाई की जरूरत होगी।
फ्रिज से मलाई को निकालकर लगभग 2 से 3 घंटे के लिए रूम टेंपरेचर पर रहने दीजिए। ताकि ठंड की वजह से कड़क ना रहे, थोड़ा सॉफ्ट हो जाए। फ्रिज से निकाल मलाई को टेंपरेचर पर रखना आपको हर एक ट्रिक में फॉलो करना चाहिए। अब आप मलाई को एक कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से गर्म कर लीजिए। ध्यान रहे कि मलाई को गर्म करते वक्त बड़ी चम्मच की मदद से लगातार चलाते रहें ताकि मलाई कड़ाही की तली में बिल्कुल भी चिपके नहीं। 10 से 15 मिनट तक गर्म करने से मलाई में अच्छी तरह उबाल आ आएगा।
दही डालने वाली ट्रिक : मलाई में उबाल आने के बाद आपको गैस के फ्लेम को धीमा कर लेना है और लगभग 4 चम्मच दही मिलाना है। अब दोबारा गैस का फ्लैम बढ़ाकर लगातार चलाना है। देखना, लगभग 5 मिनट में मलाई फटने लग जाएगी। जब यह पूरी तरह से फट जाए तो आप गैस को बंद कर लीजिए।
अंकल जी ने शेयर किया दही वाला तरीका
पनीर को करें अलग : जब आप फटी हुई मलाई को छान लेंगे तो छाछ और पनीर अलग हो जाएगा। यहां आप पनीर को अच्छी तरह से धोने के बाद एक सूती कपड़े में रख सकते हैं। इससे आपका सब्जी या किसी भी डिश के लिए होममेड पनीर बनकर तैयार हो जाएगा। जो, बिल्कुल शुद्ध और प्रोटीन से भरा हुआ होगा।
आखिरी में बना लें घी : पनीर अलग करने के बाद बचे हुए छाछ को आप कड़ाही में डालकर गर्म लीजिए। लगातार चम्मच से लगाते हुए पकाने से आपका घी बनकर तैयार हो जाएगा। दावा है कि इस ट्रिक से आपका भी कम से कम वेस्टेज के साथ बन जाएगा। आखिरी में आप घी को छानकर एक कटेंनर में स्टोर कर लीजिए।