'मैक्सिकन राजमा सलाद' है बेहद पौष्टिक, स्वाद और सेहत का खजाना

Update: 2024-04-13 07:06 GMT
लाइफ स्टाइल : खाने के साथ सलाद का सेवन करना हर किसी को पसंद होता है, जिससे आपका खाना तो बेहतर बनता ही है साथ ही अच्छी सेहत भी मिलती है. इसलिए आज हम आपके लिए 'मैक्सिकन राजमा सलाद' बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं जो अपने पौष्टिक गुणों से स्वाद और सेहत दोनों प्रदान करता है। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री:
- एक छोटा कप राजमा (उबला हुआ)
- एक प्याज (बारीक कटा हुआ)
- एक छोटी कटोरी हरी प्याज की पत्तियां
- एक टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- दो से तीन बारीक कटे हुए लहसुन
- एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
- स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
- आवश्यकतानुसार जैतून का तेल
- एक चम्मच हरा धनिया
बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में राजमा लें.
- इसमें बारीक कटा प्याज, हरी प्याज की पत्तियां, लहसुन और टमाटर डालें.
- इसके बाद इसमें तेल, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें.
- अब इसे करीब आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
- तय समय के बाद ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस छिड़कें और सर्व करें.
मैक्सिकन राजमा सलाद तैयार है.
Tags:    

Similar News