Mango Lassi: घर पर तैयार करें ठंडी मैंगो लस्सी

Update: 2024-07-04 01:41 GMT
Mango Lassi: गर्मी के मौसम में खाने से ज्यादातर लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा कर रहे हैं, ताकि उनकी सेहत भी दुरुस्त रहे और मन भी खुश रहे। आम खाने के साथ-साथ लोगों को इसका शेक भी काफी पसंद आता है। ये काफी आसानी से बन जाता है और साथ ही में पीने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। लस्सी Lassiहोने की वजह से शरीर को काफी ठंडक पहुंचाती है। गर्मी के मौसम में दही के बने पेय पदार्थ काफी सही रहते हैं। तो चलिए देर न करते हुए आपको मैंगो लस्सी बनाना सिखाते हैं।
मैंगो लस्सी Mango Lassi बनाने का सामान
1 पका हुआ आम
1 कप गाढ़ा दही
1/2 कप दूध
2-3 टेबलस्पून चीनी
1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
बर्फ के टुकड़े
कटे हुए मेवे
विधि Method
मैंगो लस्सी Mango Lassi बनाने के लिए सबसे पहले आम के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें ताकि एक स्मूद प्यूरी बन जाए। इसके बाद इसी ब्लेंडर में दही, दूध, चीनी और इलायची पाउडर डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह से तब तक ब्लेंड करें, जब तक
मिश्रण स्मूद
और क्रीमी न हो जाए ध्यान रखें कि इसमें चीनी कम नहीं होनी चाहिए। फीकी मैंगो लस्सी Mango Lassi पीने में काफी अजीब लगती है। जब स्वाद चख लें तो उसके बाद ब्लेंडर को बंद करें। अब इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। लस्सी अगर तुंरत परोसनी है तो आइस क्यूब के साथ मैंगो लस्सी को एक बार ब्लैंड कर दें, ताकि ये ठंडी हो जाए। इसके बाद एक कांच के गिलास में मैंगो लस्सी निकालें। अब मैंगो लस्सी Mango Lassiको सजाने के लिए उसके ऊपर कटे हुए मेवे डालें। ठंडी-ठंडी मैंगो लस्सी आपके शरीर को राहत पहुंचाएगी।
Tags:    

Similar News

-->