Mango Lassi : घर पर बनाएं मैंगो लस्सी,बड़ा आसान

Update: 2024-06-20 13:52 GMT
Mango Lassi  रेसिपी : गर्मियां शुरू होते ही लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना पसंद करते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही हाइड्रेट भी रखें। पंजाबी मैंगो लस्सी भी ऐसी ही गर्मियों की खास ड्रिंक्स में शामिल है। दही और आम के कॉम्बिनेशन से बनी यह ड्रिंक स्वाद के साथ गर्मी से राहत भी देती है। गर्मियों में इसका सेवन न सिर्फ त्वचा बल्कि बालों की खूबसूरती को भी बरकरार रखने में मदद करता है। अगर आप भी मैंगो लस्सी पीना पसंद करते हैं लेकिन अभी तक इसे घर पर बनाने की कोशिश नहीं की है, तो कोई बात नहीं, स्वाद और सेहत का डबल डोज पाने के लिए आइए जानते हैं मैंगो लस्सी कैसे बनाई जाती है।
मैंगो लस्सी बनाने के लिए सामग्री
-4 आम
-2 कप दही
-1 चम्मच टूटी फ्रूटी (वैकल्पिक)
-5 बड़े चम्मच चीनी
-1/4 चम्मच इलायची पाउडर
-3-4 पुदीने के पत्ते
मैंगो लस्सी बनाने की विधि-
मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर उसका गूदा किसी बर्तन में निकाल लें। इसके बाद ब्लेंडर में आम के गूदे को दही, चीनी और इलायची पाउडर के साथ ब्लेंड कर लें, इसमें जरूरत के हिसाब से पानी भी मिला लें। लस्सी को तीन-चार बार ब्लेंड करने के बाद ब्लेंडर से निकाल कर अलग बर्तन में रख लें। अब इस लस्सी को ठंडा होने के लिए कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। लस्सी के ठंडा होने के बाद इसे सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से टूटे हुए मेवे और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें। इस आम की लस्सी को पीने के बाद आप दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे।
Tags:    

Similar News

-->