अपने घर को बनाये सुंदर और आकर्षक ,अपनाये ये टिप्स

गरबत्ती, मोमबत्ती और खुशबू का इस्तेमाल कर आप घर में आनंदप्रद माहौल तैयार

Update: 2023-03-02 15:32 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  रंगों का त्योहार होली 8 मार्च को है। इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। लोग अपने घरों की साफ-सफाई में जुटे हैं। साथ ही घर को डेकोरेट भी कर रहे हैं। इस पर्व पर लोग एक दूसरे के घर जाकर रंगों का त्योहार होली मनाते हैं। अगर आप भी घर की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-
-अगर आप घर की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं, तो घर पर प्लांट जरूर लगाएं। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे मूड भी बेहतर रहता है।
-आप घर को खूबसूरत लुक देने के लिए कलरफुल कुशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे घर की खूबसूरती बढ़ती है। आप कुशन के अनुसार घर के दीवारों का कलर रख सकते हैं।
-घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार जरूरी है। इसके लिए नेचुरल लाइट की व्यवस्था करें। इसके लिए दिन के समय में दरवाजे और खिड़कियों के पर्दे को फोल्ड कर दें। इससे घर में प्राकृतिक रोशनी का आगमन होगा।
-सुगंधित अगरबत्ती, मोमबत्ती और खुशबू का इस्तेमाल कर आप घर में आनंदप्रद माहौल तैयार कर सकते हैं। इससे पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होता है। इससे मूड भी बेहतर होता है। साथ ही घर की खूबसूरती बढ़ती है।
- घर को आप वॉल आर्ट से सजा सकते हैं। इसके लिए आप कैनवास पेंटिंग और एब्स्ट्रेक्ट आर्ट का सहारा ले सकते हैं। आप लिविंग रूम को कैनवास पेंटिंग की मदद से डेकोरेट कर सकते हैं।
-घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप मूर्ति का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए घर में छोटी-छोटी मूर्तियों को रख सकते हैं। आप खाली जगहों पर देवी देवताओं की मूर्तियां रख सकते हैं।
-आप घर को सजाने के लिए फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप घर की दीवार, वॉल आर्ट, प्लांट्स को फेयरी लाइट्स से सजा सकते हैं। इससे घर की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।
-आप लिविंग रूम को कॉम्पैक्ट लुक देने के लिए शेल्फ का यूज कर सकते हैं। शेल्फ में आप जरूरत की चीजें और बुक्स रख सकते हैं। इससे लिविंग रूम डेकोरेट दिखेगा।
Tags:    

Similar News

-->