नेल पेंट लगाकर अपने हाथो को और सुन्दर बनाए , जानिए इसको लगाने का तरीका

अपने हाथों को आकर्षित बनाने के लिए नेल पॉलिश लगाते हैं।

Update: 2022-01-19 06:59 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| ड्रेस के मैचिंग के ईयररिंग्स, सैंडल,मेकअप और इसी के साथ हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नेल पॉलिश काफी खूबसूरत लगती है। अपने हाथों को आकर्षित बनाने के लिए नेल पॉलिश लगाते हैं। हालांकि कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपने मेकअप में घंटों लगा देती हैं लेकिन बात जब हाथों को खूबसूरत बनाने की हो तो वह भूल ही जाती हैं। रुखे हाथ, अनईवन नेल्स आपके लुक को पूरी तरह से खराब कर सकते हैं। आप हम बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में जिन्हें अपनाकर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

इन बातों का रखें खास ख्याल

-हाथों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए समय-समय पर मेनिक्योर करवाएं। इससे हाथों को भी आराम मिलेगा और नेल्स क्लीन रहेंगे। समय-समय पर ऐसा करने से हाथ भी साफ रहते हैं और नेल्स की ग्रोथ भी बढ़ती है।

- क्लीन नेल्स पर नेल पेंट ज्यादा समय तक टिकी रहती है। लेकिन नेल पॉलिश लगाने से पहले नेल्प पर ट्रांस्पेरेंट बेस कोट लगाएं। फ्लॉलेस मैनिक्योर का पहला स्टेप बेस कोट ही है और इसी के बाद अपने पसंद का नेल पॉलिश अप्लाई करें।

- नेल पेंट को अप्लाई करने के लिए एक बूंद नेल पर लगाएं और फिर तीन स्ट्रोक में लगाएं। तीन से ज्यादा स्ट्रोक नेल पेंट को ड्राई बना सकता है।

- नेल पेंट को अच्छे से सुखाएं और फिर ठंडे पानी में 30 सेकेंड के लिए रखें, लेकिन हाथों को रब न करें। जल्दी सुखाने के लिए पतली लेयर लगाएं।  

Tags:    

Similar News

-->