जब भी घर पर कोई मेहमान आता है तो उनके लिए खाने में कुछ ऐसी चीजें जरूर शामिल की जाती हैं जो खाने को खास बना दें। अगर आप भी कुछ ऐसा ही बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लखनवी पुलाव बनाने की रेसिपी. इसे बनाने में करीब 30 मिनट का समय लगता है. इसका लाजवाब स्वाद हर किसी को आपकी तारीफ करने पर मजबूर कर देगा. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
- 250 ग्राम उबले बासमती चावल
- 1 बड़ा चम्मच घी
- आधा कप उबली हुई हरी मटर
- 2 बड़े चम्मच गाजर और फ्रेंच बीन्स उबली और छोटे चौकोर टुकड़ों में कटी हुई
- 1/4 कप काजू, बादाम और किशमिश
- 2 प्याज, टुकड़ों में काट लें
- एक चम्मच कसूरी मेथी
- आधा चम्मच जीरा
- आधा चम्मच दालचीनी पाउडर
- एक चम्मच गरम मसाला
- 100 ग्राम पनीर, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले थोड़ा सा घी डालकर चावल के दानों को अलग कर लें.
- अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें काजू, बादाम और किशमिश भूनकर निकाल लें.
- बचे हुए तेल में प्याज डालें और सुनहरा होने पर जीरा और दालचीनी पाउडर डालें.
- फिर इसमें सभी सब्जियां और चावल डालकर 1 मिनट तक पकाएं.
- फिर इसमें तले हुए काजू, बादाम और किशमिश मिलाएं और आधे मिनट तक पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें.