ब्रेकफास्ट में बनाएं ये सैंडविच, जानें बनाने की आसान विधि

Update: 2022-08-11 03:21 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बच्चों का टिफिन और नाश्ते दोनों के लिए चीज चिली गार्लिक सैंडविच बेस्ट है। इसे खाने के बाद आपको यकीनन गार्लिक ब्रेड की याद जरूर आएगी। अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो भी इसे बना कर ले जा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा तामझाम करने की भी जरूरत नहीं होती। वैसे तो आलू वाले सैंडविच की लोकप्रियता भारत में काफी ज्यादा है, लेकिन अलग स्वाद पाने के लिए आप चीज चिली गार्लिक सैंडविच बना सकते हैं। यहां सीखें इसे बनाने का तरीका।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
- चीज
- शिमला मिर्च
- लहसुन
- मिर्च
- धनिया
- पेपरिका
- नमक
- काली मिर्च
- लहसुन पाउडर
- ऑरिगेनो
- चिली पाउडर
- पिघला हुआ मक्खन

कैसे बनाएं।

- सबसे पहले चीज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च को बारीक काट लें।

- लहसुन को अच्छे से छील कर धोएं और फिर कद्दूकस करें।

- अब एक बाउल में चीज डालें और उसमें शिमला मिर्च, पेपरिका, लहसुन, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च, लहसुन पाउडर, ऑरिगेनों, मिर्च पाउडर को भी डालें।

- चम्मच की मदद से चीज को दबाते हुए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।

- अब बरक स्प्रेड तैयार करने के लिए मक्खन को पिघलाएं, इसमें धनिया, लहसुन औल
लाल मिर्च पाउडर डालें।


Tags:    

Similar News