स्वतंत्रता दिवस पर घर में बनाएं ये खूबसूरत रंगोली

इस समय भारतीय के दिल में नव चेतना का संचार हो रहा है। आखिर हो भी क्यों न हो, भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ जो मन रहा है। राष्ट्र, देशप्रेम और तिरंगा अपनी पूरी आन, बान और शान से लहरा रहा है।

Update: 2022-08-15 05:26 GMT

 इस समय भारतीय के दिल में नव चेतना का संचार हो रहा है। आखिर हो भी क्यों न हो, भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ जो मन रहा है। राष्ट्र, देशप्रेम और तिरंगा अपनी पूरी आन, बान और शान से लहरा रहा है। 600 वर्ष मुस्लिम शासकों औऱ लगभग 200 वर्ष अंग्रेजों की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारतवासियों को आजादी में सांस लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तो इस दिन का एक अलग ही उत्साह लोगों में देखने को मिलता है। घर, पार्क, ऑफिस, कालेज, स्कूलों में तिरंगा फहराया जाता है। लड्डू, मिठाइयां बांटी जाती हैं, लोग इस अवसर पर पतंग भी उड़ाते हैं और घरों को रंगोली से भी सजाते हैं।

दिवाली और दूसरे त्योहारों के साथ कई जगहों पर स्वतंत्रता दिवस के लिए भी रंगोली बनाई जाती है, तो अगर आप भी इस मौके पर रंगोली बनाने की सोच रहे हैं, तो यहां दिए गए आइडियाज़ आ सकते हैं आपके काम।

रंगोली का ये डिज़ाइन बेहद खूबसूरत लगेगा। इसे आप घर के अंदर या आंगन कहीं भी बना सकते हैं। रंगों के अलावा इस डिज़ाइन को बनाने के लिए किसी छोटे बॉटल के ढक्कन, चम्मच और एक छोटी लकड़ी की जरूरत होगी।

इस डिज़ाइन को आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं। जियोमेट्रिक डिज़ाइन वाली ये रंगोली भी घर के एंट्रेस पर बनाने के लिए है एकदम बेस्ट।


Tags:    

Similar News

-->