घर पर बनाएं टेस्टी बुकनू, जानें बनाने का आसान तरीका

Update: 2022-08-10 14:30 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बुकनू उत्तर भारत में खाया जाने वाले एक लोकप्रिय मसाला है। यह चूरन की तरह होता है जो टेस्ट में लाजवाब होता है और मेडिसनल वैल्यू भी होती है। बुकनू को पराठे, पूड़ी और रोटी के साथ खाया जाता है। साथ ही इसे किसी भी सब्जी, दाल या सलाद में डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। इसमें पड़ने वाले मसाले डायजेशन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। बुकनू में कई तरह के मसाले पड़ते हैं। हालांकि लोग अपने हिसाब और सहूलियत के हिसाब से बदलाव भी कर लेते हैं। आपने पहले कभी बुकनू खाया होगा तो जरूर इसका स्वाद पसंद होगा। अगर नहीं खाया हो तो एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं। बुकनू वैसे तो मार्केट में भी मिलता है पर घर के बने बुकनू की बात ही अलग है। यहां सीख सकते हैं रेसिपी।

बुकनू बनाने के लिए आपको चाहिए 1 कप सफेद नमक, एक चौथाई कप काला नमक, एक चौथाई कप सेंधा नमक, 2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 कप अमचूर पाउडर, 1 बड़ा चम्मच तेल, 1 चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग, बड़ी इलायची 25 ग्राम, छोटी हर्र 50 ग्राम, बड़ी हर्र 50 ग्राम (अगर हर्र नहीं है तो स्किप कर सकते हैं), अजवायन 25 ग्राम, सौंफ 25 ग्राम, काली मिर्च 25 ग्राम, सोंठ 25 ग्राम।


विधि

कढ़ाई में सरसों का तेल लेकर गरम कीजिए। अब इसमें बड़ी हर्र को 2-3 मिनट तक फ्राई कीजिए। इसके बाद सोंठ को तल लीजिए। छोटी हर्र को भी 1 मिनट तेल में पका लीजिए। लास्ट में हल्दी को भी रंग बदलने तक गैस धीमी करके पकाइए। सारे मसाले प्लेट में निकाल लीजिए। अब एक गैस पर पैन गरम कीजिए। इसमें नमक और अमचूर को छोड़कर बाकी बचे मसाले रोस्ट कर लीजिए। इन्हें निकालकर ठंडा कीजिए। सिल या खल्लड़ में कूटकर छोटा कर लीजिए। इन्हें मिक्सर में पीस लीजिए। तेल में तले मसाले भी इसी तरह पीस लीजिए। सारे मसालों में सफेद, काला और सेंधा नमक मिलाइए। इसमें अमचूर भी डालिए। सब अच्छी तरह मिलाकर रख लीजिए। आपका बुकनू तैयार है।


Tags:    

Similar News