लाइफ स्टाइल : इस दिन का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है. रविवार के दिन घरों में कुछ न कुछ खास बनाया जाता है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. अगर आप भी कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए शाही अंडा पकौड़ा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. यह आपको स्वाद के साथ सेहत भी देगा. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
- 2 अंडे (उबले हुए)
- 2 प्याज (भुने हुए)
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच काजू-बादाम का पेस्ट
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादानुसार नमक और चाट मसाला
- हरा धनिया (कटा हुआ)
- आधा कप बेसन
- तलने के लिए तेल
उसकि विधि
तैयारी - स्टफिंग बनाने के लिए एक बाउल में भुना हुआ प्याज, काजू-बादाम का पेस्ट, नमक और सभी पाउडर मसाले डालकर मिला लें.
- पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करके ऊपर दिए मसाले डालकर भूनें और आंच से उतार लें.
- दूसरे पैन में बेसन, नमक और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें. - उबले अंडों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, उसका पीला भाग हटा दें और ऊपर बताई गई मसाला स्टफिंग भरें.
- बेसन के घोल में डुबोकर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें.
- इसे टुकड़ों में काट लें और हरी चटनी के साथ सर्व करें.