घर पर बनाएं शेजवान चटनी, जानें बनाने की आसान रेसिपी

चिकन से लेकर फ्राइड राइस हो या फिर चाउमीन, डिश को टेस्टी और तीखा मसालेदार बनाने के शेजवान चटनी का इस्तेमाल किया जाता है।

Update: 2022-03-25 05:12 GMT

 घर पर बनाएं शेजवान चटनी, जानें बनाने की आसान रेसिपी 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शेजवान चटनी कई सारी डिश में इस्तेमाल की जाती है। चिकन से लेकर फ्राइड राइस हो या फिर चाउमीन, डिश को टेस्टी और तीखा मसालेदार बनाने के शेजवान चटनी का इस्तेमाल किया जाता है। शेजवान चटनी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि चाइनीज के साथ ही इसको मिलाकर फ्यूजन डिश तैयार की जाती है। वैसे तो बाजार में शेजवान चटनी बड़े ही आसानी से मिल जाती है। लेकिन आप इसे घर में भी तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानें क्या है शेजवान चटनी को बनाने की विधि।

शेजवान चटनी के लिए सामग्री
शेजवान चटनी वैसे तो बहुत तीखी होती है। लेकिन आप चाहें तो मिर्च की वैराइटी से इसे स्वाद के अनुसार एडजस्ट कर सकती हैं। सूखी लाल मिर्च पंद्रह से बीस चाहिए। साथ में अदरक तीन से चार टुकड़ा, विनेगर तीन चम्मच, सोया सॉस एक चम्मच, लहसुन की कलियां पंद्रह से बीस, नमक स्वादानुसार, तेल सात से आठ चम्मच। दरअसल तेल की मदद से ही ये चटनी बनेगी। वहीं आप चाहें तो लाल मिर्च के रूप में कश्मीरी लाल मिर्च ले सकती हैं। ये कम तीखी होती है।
शेजवान चटनी बनाने की विधि
शेजवान चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को तैयार करें। इसके लिए मिर्च की डंडी को निकाल दें। अगर आप साधारण तीखी मिर्च का इस्तेमाल कर रही हैं और जरूरत से ज्यादा तीखापन नहीं चाहतीं। तो इसके बीच भी निकाल दें। अब इन मिर्चों को पानी में भिगोकर आधे घंटे के लिए रख दें। पानी हल्का गुनगुना ही इस्तेमाल करें। इससे मिर्चे आधे घंटे में फूलकर मुलायम हो जाएंगी।
अब आधे घंटे बाद मिर्च को पानी से निकालकर मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें। मिर्च को बिना पानी डाले ही पेस्ट बनाकर तैयार करना है। अब किसी पैन में तेल डालकर गैस पर चढ़ाएं। तेल के गर्म होने पर इसमे बारीक कटा हुआ अदरक और लहसुन डालें। वैसे आप चाहें तो अदरक और लहसुन का पेस्ट भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। जब लहसुन सुनहरे रंग का हो जाए तो फिर इसमे मिर्च का पेस्ट डाल दें।
मिर्च का पेस्ट पैन में डालकर इसे चलाते रहें। जिससे कि ये अच्छे से भुन जाएं। मिर्च को भूनने से इसका तीखापन भी कम हो जाता है। दो से तीन मिनट चलाने के बाद इसे पांच मिनट ढंककर पकाएं। पांच मिनट बाद ये चटनी अच्छे से पक चुकी होगी। आप इसमे चार से पांच चम्मच पानी डाल दें। चटनी के गाढेपन के हिसाब से आप पानी की मात्रा इसमे थोड़ी सी बढ़ा सकती हैं। लेकिन कम पानी डालने से चटनी ज्यादा दिनों तक सही सलामत चलती है। दस मिनट तक पकाने के बाद ये पूरी तरह से पक चुकी होगी।
अब इसमे विनेगर और सोया सॉस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। सबसे आखिर में इसमे नमक डालेंगे। सोया सॉस डालने के बाद हिसाब से ही नमक का इस्तेमाल करें। सब चीज डालके बाद पांच मिनट तक इसे पकने दें। जिससे कि विनेकर और सॉस का स्वाद भी इसमे आ जाए। बस थोडी देर चलाकर गैस बंद कर दें। तैयार है तीखी, चटपटी शेजवान चटनी। इसे किसी भी डिश में डालकर जायका बढ़ाया जा सकता है। इस चटनी को फ्रिज में रखकर एक महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->