फलाहार में बनाए 'साबूदाना खिचड़ी'

Update: 2023-08-20 14:45 GMT
आवश्यक सामग्री
- 250 ग्राम साबूदाना
- पाव कटोरी मूंगफली के पिसे दाने
- 100 ग्राम लौकी (घीया)
- आधा चम्मच जीरा
- 4-5 पत्ता मीठा नीम
- काली मिर्च पावडर आधा चम्मच
- हरी मिर्च 2-3 बारीक कटी हुई
- एक छोटा चम्मच शक्कर
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- नींबू
- बारीक कटा हरा धनिया एवं फलाहारी मिक्चर
बनाने की विधि
- साबूदाने की खिचड़ी बनाने से 3-4 घंटे पूर्व साबूदाने को भिगो कर रख दें।
- लौकी को कद्दूकस करें।
- एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें जीरा, मीठा नीम व हरी मिर्च का छौक लगाएं।
- तत्पश्चात किसी हुई लौकी डाल दें।
- एक-दो मिनट भूनने के बाद साबूदाने और मूंगफली के दाने डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं।
- थोड़ी देर बाद नमक, काली मिर्च एवं शक्कर डालें एवं अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है लाजवाब साबूदाने की खिचड़ी।
- हरा धनिया, फलाहारी मिक्चर और नींबू से सजाकर पेश करें।
Tags:    

Similar News

-->