लाइफ स्टाइल :गर्मी का मौसम आ गया है जहां गर्मी के दिनों में घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए पनीर काठी रोल्स बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं जिसे बच्चे हों या बड़े हर कोई खाना पसंद करता है. ये स्वाद से भरपूर होते हैं और कम मेहनत में जल्दी बन जाते हैं. मानसून के दिनों में यह एक बेहतरीन स्नैक साबित होगा. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में...
आवश्यक सामग्री
रोटी - 4
पनीर -
प्याज - 2 लम्बाई में काट लीजिये
टमाटर - 2 लम्बाई में काट लीजिये
शिमला मिर्च - 2
अदरक लहसुन पेस्ट - 1/2 छोटा चम्मच
तेल - 1 चम्मच
चाट मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
किचन किंग मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
मिर्च सॉस - 1 चम्मच
मेयोनेज़ - 2 चम्मच
बनाने की विधि
: सबसे पहले एक पैन लें और उसमें तेल गर्म करें।
- अब गर्म तेल में अदरक और प्याज का पेस्ट डालकर हल्का सा भून लें.
- इसके बाद इसमें कटा हुआ पनीर और टमाटर डालकर एक मिनट तक पकाएं.
- फिर इसमें सभी मसाले डालकर दो मिनट तक पकने दें.
- इसके बाद चिली सॉस और मेयोनेज़ डालकर मिलाएं.
- इसके बाद तैयार रोटियां लें और उस पर मेयोनीज का मिश्रण फैलाएं.
- इसके बाद रोटी के बीच में पनीर की स्टफिंग फैलाएं और रोटी को बेल लें.
- अंत में स्टफिंग वाली रोटियों को बटर पेपर या एल्युमिनियम फॉयल पेपर में रोल करें और किनारों को नीचे से मोड़ दें ताकि स्टफिंग बाहर न निकले.
- इस तरह 15 मिनट में आपके पनीर काठी रोल्स तैयार हो जाएंगे.
Tags: