घर पर बनाएं बाजार जैसा चीज डोसा, जानें रेसिपी

डोसा ऐसी डिश है जिसे लगभग हर कोई पसंद करता है। साउथ की ये डिश लगभग हर जगह मशहूर है। वहीं स्ट्रीट से लेकर रेस्टोरेंट तक में डोसे की कई सारी वैराइटी मिलती है। जिसमे चीज डोसा भी शामिल है।

Update: 2022-03-12 05:53 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। डोसा ऐसी डिश है जिसे लगभग हर कोई पसंद करता है। साउथ की ये डिश लगभग हर जगह मशहूर है। वहीं स्ट्रीट से लेकर रेस्टोरेंट तक में डोसे की कई सारी वैराइटी मिलती है। जिसमे चीज डोसा भी शामिल है। चीज डोसा बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद होता है। अगर आप घर में डोसा बनाना पसंद करती हैं तो एक बार चीज से भरपूर इस डोसे की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इसे खाने के बाद सिंपल मसाला डोसा खाना सब भूल जाएंगे। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें चीज मसाला डोसा।

चीज मसाला डोसा बनाने के लिए डोसे का बेटर तैयार कर रख लें। साथ में चाहिए एक प्याज बारीक कटा हुआ, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, चीज कद्दूकस किया हुआ, काली मिर्च पिसी हुई, बटर, ऑर्गेनो, नमक स्वादानुसार
चीज मसाला डोसा तैयार करने की विधि
चीज मसाला डोसा तैयार करने के लिए सबसे पहले डोसे वाले तवे को लेकर मध्यम आंच पर गर्म कर लें। फिर इस पर थोड़ा सा तेल डालकर फैला लें। जब ये अच्छे से गर्म हो जाए तो गैस की आंच को धीमा कर दें फिर तवे पर डोसे के बैटर को फैला दें। इसे अच्छी तरीके से कल्छी की मदद से चिकना कर दें। अब डोसे को धीमी आंच पर एक से दो मिनट तक सिंकने दे। अब इस डोसे पर कटा हुआ प्याज और टमाटर डाल दें।
प्याज और टमाटर के साथ कद्दूकस किया हुआ चीज डालें। इसी के साथ ही डोसे पर पिसी हुई काली मिर्च भी डाल दें। सिंकते हुए चीज पिघलना शुरू कर देगी। तब इस डोसे पर मक्खन डाल दें। अब डोसे को सुनहरा होने तक सेंके। ध्यान रहे कि गैस की आंच धीमी ही रहे। नही तो डोसा जल जाएगा। अब कल्छी की मदद से डोसे को मनचाहे आकार में मोड़ दें।तैयार है स्वादिष्ट चीज डोसा। इसे आप केवल नारियल की चटनी या फिर साथ में सांभर के भी परोस सकती हैं।


Tags:    

Similar News

-->