लाइफ स्टाइल : गुजरात अपने खान-पान के लिए जाना जाता है जहां आपको अलग-अलग तरह के व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। आप सभी ने गुजराती ढोकला और फाफड़ा का स्वाद तो जरूर चखा होगा. आज इस कड़ी में हम आपके लिए गुजरात की खास डिश खांडवी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं जो बेसन और दही से बनाई जाती है। यह एक स्नैक्स के तौर पर काम करेगा जिसका चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आएगा. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में...
आवश्यक सामग्री
बेसन - 100 ग्राम
दही - 1 कप कटा हुआ
हरी मिर्च - 2
हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
अदरक का पेस्ट - 1/2 चम्मच
कसा हुआ कच्चा नारियल - 1 बड़ा चम्मच
कटा हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
करी पत्ता - 4-5
तेल - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि:
गुजराती स्टाइल खांडवी बनाने के लिए सबसे पहले दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें. - इसके बाद बेसन को छानकर किसी बर्तन में निकाल लीजिए. - अब बेसन में दही डालें और दोनों को अच्छे से मिला लें. - इसके बाद बेसन के घोल में 2 कप पानी, अदरक का पेस्ट, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. - अब मीडियम आंच पर एक पैन चढ़ाएं और इसमें तैयार किया हुआ बेसन का घोल डालें और कलछी की मदद से चलाते रहें. जब बेसन का घोल गाढ़ा होने लगे तो गैस की आंच धीमी कर दीजिए. - इसके बाद घोल को धीमी आंच पर 9-10 मिनट तक पकने दें. इस दौरान घोल को लगातार हिलाते रहना है. अब तक खांडवी का घोल अच्छे से गाढ़ा हो गया होगा.
- अब एक ट्रे लें और उसमें खांडवी के घोल को पतला-पतला फैला लें. यदि अधिक घोल हो तो ट्रे की संख्या बढ़ाई जा सकती है। - इसके बाद ट्रे को 10 मिनट के लिए अलग रख दें. इतनी देर में घोल ठंडा होकर जम जायेगा. - अब जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 2 इंच चौड़ी और 6 इंच लंबी पट्टियों में काट लें. इसके बाद इन पट्टियों को गोल आकार में रोल कर लीजिए.
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें. - इसके बाद इस सरसों के तड़के को चम्मच की मदद से एक-एक करके सभी खांडवी पर डालें. इस तरह आपके नाश्ते के लिए स्वादिष्ट गुजराती खांडवी तैयार है. ये रेसिपी बच्चों को भी पसंद आएगी.
Tags: