सर्दी के इन दिनों में परांठे खूब खाए जाते हैं. परांठे के साथ चटनी या सॉस परोसा जाता है जो इसका स्वाद बढ़ा देता है. लेकिन इन सर्दी के दिनों में आप स्वादिष्ट टमाटर लौंजी का भी मजा ले सकते हैं. इसे बनाना भी आसान है और मिनटों में तैयार हो जाता है. परांठे के साथ टमाटर लौंजी का कॉम्बिनेशन आपके नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
- 5-6 टमाटर
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 3 बड़े चम्मच चीनी
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 बड़े चम्मच घी
बनाने की विधि
- सबसे पहले सभी टमाटरों को अच्छी तरह धोकर टुकड़ों में काट लीजिए.
- मीडियम आंच पर एक पैन में घी गर्म करें.
- घी के गरम होते ही इसमें जीरा डाल दीजिए.
- जैसे ही जीरा चटकने लगे, इसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक डालकर पकाएं.
- जैसे ही टमाटर पिघल जाएं और कलियां थोड़ी गाढ़ी होने लगें, आंच बंद कर दें.
- टमाटर की लौंजी तैयार है.