आलू घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों में से एक है। इसे किसी भी सब्जी के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है। अधिकतर लोगों को आलू की सब्जी पसंद आती है, वो चाहे छोटा हो या बड़ा। आज हम आपको आलू झोल की रेसिपी बताएंगे। खास बात ये है कि इसमें लहसुन-प्याज का प्रयोग नहीं किया जाता। इसके बावजूद यह बहुत स्वादिष्ट डिश होती है। एक बार खाने के बाद आपको लगेगा कि इसे जल्द ही दोबारा खाया जाए। आप हमारे द्वारा ब
ताई गई विधि से इसे आसानी से और फटाफट तैयार कर स
कते हैं।
सामग्री (Ingredients)
आलू – 4
टमाटर – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
काला नमक – 1/2 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
दही – 1 टेबल स्पून
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
तेल – 2-3 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

विधि (Recipe)
- सबसे पहले आलू को उबाल लें। इसके बाद आलू के छिलके उतारकर उसके बड़े-बड़े टुकड़े काट लें।
- अब टमाटर और हरी धनिया पत्ती को भी बारीक-बारीक काट लें। एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें हींग का तड़का दें और फिर टमाटर डालकर उसे कुछ देर तक भूनें।
- इसके बाद टमाटर में स्वादानुसार नमक मिला दें। टमाटर को तब तक पकाना है जब तक कि नरम न हो जाएं।
- इसके बाद टमाटर में गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और हल्दी डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद इसमें दही डालकर मिलाएं और 1-2 मिनट तक और भूनें। फिर मिश्रण में कटे आलू डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- सब्जी को 1 मिनट तक भूनने के बाद इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिला दें।
- अब आलू के झोल को पकाने के लिए कड़ाही को ढक दें और सब्जी को एक उबाल आने तक पकाएं।
- बीच-बीच में करछी की मदद से झोल को चलाते भी रहें। धीमी आंच पर झोल को 5 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
Tags: