घर पर बनाएं स्वाद से भरा दही तड़का, मेहमानो को करे इंप्रेस

Update: 2024-05-27 08:12 GMT

अगर आप कुछ स्वाद से भरपूर भोजन मेहमानों के लिए बनाना चाहती है, तो हम आपको बताएंगे कि आप कैस फटाफट दही तड़का बना सकती हैं। इस मजेदार डिश को खाकर आपके मेहमान खुश हो जाएंगे। आपको बता दें कि, राजस्थान में सबसे ज्यादा घरों में तड़का दही बनाया जाता है। चलिए आपको रेसिपी बताते हैं। घर मे कभी न कभी मेहमान आते ही रहते हैं। कई बार तो गेस्ट अचानक से आ जाते हैं और फिर समझ नहीं आता है कि उन्हें क्या खिलाया जाएं। गर्मियों के दिनों में खाना खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है कि आप अपने मेहमान को सिर्फ 15 मिनट में दही तड़का बनाकर चावल के साथ परौस सकती है। बता दें कि, दही तड़का की यह डिश राजस्थान में ज्यादा खाई जाती है। चलिए आपको रेसिपी बताते हैं।

दही तड़का बनाने का तरीका

- सबसे पहले आप एक कड़ाही में घी को डालें।

- इसके बाद कराही में जीरा डाल दें।

- फिर आप इसमें हरी मिर्च डालें और प्याज डालें।

- इसके बाद आप इसे अच्छे से भून ले जब तक लाल न हो जाए।

- इसके बाद आपको लहसुन का पेस्ट इस मिश्रण में मिला लें।

- लाल होने के बाद आपको इसमें पतली दही डालनी होगी।

- इसके बाद आप थोड़ा पानी मिलाएं और घोल को चलाते रहें।

- अब आप इसमें पूरा मसाला डालना होगा।

- लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और चीनी का घोल तैयार करके इसे डालना है।

- अब धीमी गैस पर इसे उबाल लें।

- 5 मिनट के बाद इसे आप चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते है।


Tags:    

Similar News

-->