Lifestyle : रूखे और बेजान बालों के लिए घर पर बनाएं नेचुरल कंडीशनर, बाल बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी

रूखे, बेजान और लगातार झड़ते बालों की समस्या से आजकल कई लोग परेशान हैं। बालों को मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई तरह के कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घर पर मौजूद प्राकृतिक चीजों से बना कंडीशनर बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

एलोवेरा और नारियल तेल से बना होममेड कंडीशनर बालों को गहराई से पोषण देने के साथ उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद कर सकता है।

एलोवेरा और नारियल तेल कंडीशनर बनाने की सामग्री

4 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल

1 बड़ा चम्मच नारियल तेल या बादाम तेल

1 छोटा चम्मच शहद

2 चम्मच गुलाब जल

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक साफ कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल निकाल लें। इसमें नारियल तेल और शहद मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह फेंटें, जब तक एक क्रीमी पेस्ट तैयार न हो जाए। इसके बाद इसमें गुलाब जल मिलाएं, जिससे बालों को ताजगी और हल्की खुशबू मिलेगी।

अब बालों को माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैंपू से धो लें। बालों से अतिरिक्त पानी हटाने के बाद इस तैयार कंडीशनर को बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं। ध्यान रखें कि इसे सीधे स्कैल्प पर लगाने से बचें। इसे 5 से 10 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और फिर ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।

क्यों फायदेमंद है यह नेचुरल कंडीशनर?

एलोवेरा:

एलोवेरा में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम स्कैल्प की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं। यह बालों को नमी देता है और उनमें प्राकृतिक चमक लाने में सहायक हो सकता है।

नारियल तेल:

नारियल तेल बालों की जड़ों और शाफ्ट तक पहुंचकर उन्हें पोषण देता है। इससे बालों का रूखापन कम हो सकता है और कंघी करते समय बालों के टूटने की समस्या में राहत मिल सकती है।

शहद:

शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है, जो बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है।

इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान

ताजा एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।

अगर किसी चीज से एलर्जी है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

बालों की समस्या ज्यादा बढ़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें।

बेहतर परिणाम के लिए नियमित हेयर केयर रूटीन जरूरी है।

Tags: