घर में बनाएं बटर-जैम कुकीज, जानें रेसिपी

शाम के समय में बच्चों को अक्सर बाहर के बिस्कुट नमकीन खाने की इच्छा होती है, ऐसे में आप उस समय बच्चों को घर के बनाएं बटर जैम कुकीज सर्व कर सकती हैं

Update: 2022-03-26 05:38 GMT

घर में बनाएं बटर-जैम कुकीज, जानें रेसिपी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शाम के समय में बच्चों को अक्सर बाहर के बिस्कुट नमकीन खाने की इच्छा होती है, ऐसे में आप उस समय बच्चों को घर के बनाएं बटर जैम कुकीज सर्व कर सकती हैं। घर में बनी चीजों को खुद बनाया जाता है इसलिए ये स्वादिष्ट और हाइजेनिक होती हैं। आप घर में बटर-जैम कुकीज बनाने का ट्राई कर सकती हैं।

सामग्री
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए मैदा, शक्कर, बूरा, घी, जैम और बटर
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, शक्कर और बूरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसमें हल्का सा घी डालें और आटा लगाएं। आटे को कुछ देर के लिए सेट होने रख दें। तब तक एक कढ़ाई में नमक डालें और उसमें एक जाली का स्टैंड रखें और कुछ देर के लिए गर्म होने दें। अब एक प्लेट घी लगाएं।
अब आपको कुकीज बनानी है। इसके लिए हथेलियों पर हलका घी लगाएं। फिर थोड़ा थोड़ा आटा लें और उसे कुकीज का आकार दें। अब एक कोन की मदद से इसमें जैम भरें। अब एक कूकीज के ऊपर इसे लगा सकते हैं या फिर बीच में लगाएं और दूसरी कुकी से ढक दें। सभी पर जैम लगाने के बाद आप इसे घी लगी प्लेट पर रखें और ऊपर से थोड़ा बटर लगाएं। और कढ़ाई में जाली वाले स्टेंड पर रख दें। अब इसे ढक दें और कुछ देर बाद खोल कर चेक करें। आप देखेंगे की कुकीज पूल गई हैं। अब प्लेट से इन कुकीज को हटाएं और फिर एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखें। शाम के स्नैक्स में जब बच्चों को भूख लगे और उन्हें बाहर का खाने का मन हो तब आप ये कुकीज उन्हें खिलाएं।
ध्यान दें
आप चाहें तो आटे में फ्रूट फ्लेवल या फिर वनिला एसंस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आटे में घी जरूर डालें तभी कुकीज सॉफ्ट बनेंगी।
Tags:    

Similar News