करवा चौथ के लिए घर पर बनाएं खूबसूरत गिफ्ट, नहीं होगा खर्च

नहीं होगा खर्च

Update: 2023-09-08 07:26 GMT
करवा चौथ का व्रत कपल्स के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं है। इस दिन महिलाएं अपने पति और पति अपनी वाइफ के लिए व्रत रखते हैं। सालों पहले पति इस व्रत को नहीं रखते थे, लेकिन आजकल का जमाना अलग है। ऐसे में अगर आप भी इस व्रत को रख अपने प्यार को सेलिब्रेट करते हैं, तो जानें कि आप कैसे घर पर ही खूबसूरत गिफ्ट बना सकते हैं।
करवा चौथ पर पति का क्या गिफ्ट दें?
जरूरी नहीं है कि आप करवा चौथ के दिन अपने पति के लिए महंगे-महंगे गिफ्ट खरीदें। आप हाथ से अपने पति के लिए हैंकी पर बुनाई करके भी उन्हें इंप्रेस कर सकते हैं। बहुत सी महिलाओं को बुनाई करना अच्छा भी लगता है। ऐसे में यह उनके लिए अच्छा ऑप्शन है। आप हैंकी पर अपनी मर्जी का कोई भी डिजाइन बना सकते हैं।
करवा चौथ पर वाइफ को क्या दें
करवा चौथ पर वाइफ को खुश करने के लिए आप हैंडमेड फोटो फ्रेम बना सकते हैं। आप अपनी क्रिएटिविटी के लिए हिसाब से फोटो फ्रेम को खास लुक दे सकते हैं। कार्ड को सजाने के लिए आप घर में मौजूद छोटे-छोटे स्टोन और कलरफुल टेप जैसी चीजें यूज कर सकते हैं।
करवाचौथ पर बनाएं ग्रिटींग कार्ड
आप ग्रिटींग कार्ड देकर भी अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं। ग्रीटिंग कार्ड पर आप अपने मन की बातें लिखें। अगर आपको ड्राइंग नहीं आती तो फोटो प्रिंट करके लगाएं और उसे छोटी-छोटी चीजों की मदद से खास बनाएं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Tags:    

Similar News